रातों रात सोशल मीडिया की मदद से स्टार बनीं रानू मंडल सफलता की सीढ़ी चढ़ती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर रानू के कई वीडियोज सामने आ चुके हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान के साथ रानू मंडल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान के साथ रानू मंडल गाना रिकॉर्ड कर रही हैं और वहीं सलमान रानू का गाना भी सुनते नजर आ रहे हैं।
सलमान खान के साथ गाना गाते नजर आईं रानू मंडल, जानें क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में हैं और गाना गाने की प्रेक्टिस करते नजर आ रहे हैं। वहीं इसके बाद सलमान कहते सुनाई देते हैं- मुझे जरा आवाज सुना दो। जिसपर रानू मंडल का गाना प्ले होने लगता है।
दरअसल सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा ये वीडियो फर्जी है। बता दें कि ये वीडियो एडिटिंग करके सलमान और रानू के अलग अलग वीडियोज को जोड़कर बनाया गया है। ऐसे में इससे ये लग रहा है कि सलमान और रानू का वीडियो असली है। वहीं वीडियो में मॉर्फिंग का भी इस्तेमाल किया गया है।
इस वीडियो को फेसबुक पेज वायरल07 से शेयर किया गया है। इस वीडियो को हजारो लोग देख चुके हैं और कई कमेंट्स भी आए हैं। ऐसे में अपने पाठकों को अमर उजाला साफतौर से बता रहा है कि ये वीडियो फेक है और एडिटिड है।
गौरतलब है कि सबसे पहले रानू मंडल का 'एक प्यार का नगमा है' गाना गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो को लाखों-करोड़ों लोगों ने पसंद किया और शेयर किया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सिंगर हिमेश रेशमिया ने रानू को अपनी फिल्म का गाना गाने का मौका दिया। ऐसे में हिमेश के साथ ही रानू तीन गानें रिकॉर्ड कर चुकी हैं जबकि बताया जा रहा है कि कुछ और ऑफर्स भी उनके पास हैं।
A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on
