{"_id":"5c0f6cbcbdec2241a874a022","slug":"virat-kohli-anushka-sharma-entire-wedding-album","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट-अनुष्का की पहली एनिवर्सरी पर देखिए शाही शादी की पूरी वेडिंग एलबम, खर्च किए थे करोड़ों रुपए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विराट-अनुष्का की पहली एनिवर्सरी पर देखिए शाही शादी की पूरी वेडिंग एलबम, खर्च किए थे करोड़ों रुपए
Tue, 11 Dec 2018 03:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Dec 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
Virat Kohli Anushka Sharma
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज शादी की पहली एनिवर्सरी मना रहे हैं। इस खास मौके पर अनुष्का ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट किया। इस वीडियो में विराट और अनुष्का की मांग भराई से लेकर विदाई तक की सभी रस्में निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो चलिए शादी की सालगिरह पर हम आपको विरुष्का की पूरी वेडिंग एलबम दिखाते हैं। इन दोनों ने इटली में शादी की थी और करोड़ों रुपए खर्च किए थे।
2 of 13
virat anushka wedding
- फोटो : Instagram
अपनी इस शादी को रॉयल बनाने के लिए विराट-अनुष्का ने पानी की तरह पैसा बहाया था। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली के मशहूर पैलेस Borgo Finocchieto में शादी की थी। यह शादी काफी सीक्रेट थी।
3 of 13
virat anushka wedding
- फोटो : twitter
इस शादी को एक खास शख्स ने भव्य बना दिया। इस शख्स का बॉलीवुड से पुराना कनेक्शन है। इनका नाम है बंटी सचदेव। बंटी सोनाक्षी सिन्हा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हैं। बंटी हर बड़ी शख्सियत की पार्टी प्लान करते हैं। बंटी और विराट करीब 10 साल से साथ हैं। कहा तो यह भी जाता है कि विराट की ब्रांड वैल्यू आसमान की ऊंचाई तक पहुंचाने में भी बंटी का ही दिमाग था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
Virat Kohli Anushka Sharma
- फोटो : Instagram
बंटी के अलावा लखनऊ की रहने वाली फेमस वेडिंग प्लानर देविका का भी इसमें बहुत बड़ा हाथ है। इन्हीं दोनों के प्रयास से ये साल की सबसे बड़ी शादी बन गई। शादी के लिए 50 खास मेहमानों को ही न्योता दिया गया था। यहां एक व्यक्ति के एक हफ्ते रुकने का खर्च करीब एक करोड़ रुपए है। इस हिसाब से देखें तो विराट और अनुष्का की शादी के लिए मेहमानों को ठहराने में ही 45-50 करोड़ रुपए का खर्च आया।
विज्ञापन
5 of 13
Virat Kohli Anushka Sharma
- फोटो : Instagram
अनुष्का-विराट की वेडिंग को इंडियन टच देने के लिए शहनाई, ढोल ताशे और भंगड़े का भी इंतजाम किया गया था। वेन्यू से लेकर अनुष्का और विराट के कपड़ों, सगाई की अंगूठी और रिसेप्शन में भी काफी पैसा खर्च किया गया। ऐसे में यह शादी भी आलीशान शादियों में शुमार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।