{"_id":"61b435c60f2c7125ce5b3f55","slug":"virat-kohli-anushka-sharma-wedding-anniversary-net-worth-love-story-wedding-cost","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Virat Anushka wedding anniversary: विराट अनुष्का की शादी में खर्च हुए थे करोड़ों, दिल्ली और मुंबई में रखा गया था शानदार रिसेप्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Virat Anushka wedding anniversary: विराट अनुष्का की शादी में खर्च हुए थे करोड़ों, दिल्ली और मुंबई में रखा गया था शानदार रिसेप्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 11 Dec 2021 10:53 AM IST
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी किसी परियों की कहानी से कम नहीं थी। अनुष्का खुद भी अपनी शादी में एक प्रिंसेस लग रही थीं। वहीं विराट भी एक राजकुमार की तरह आए और अपनी प्रिसेंस को ब्याह कर ले गए। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी की थी और उसके बाद भारत में दोनों ने दिल्ली और मुंबई में शानदार रिसेप्शन दिए जहां तमाम हस्तियां पहुंचीं। ये स्टार कपल आज अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहा है।
Trending Videos
2 of 5
anushka virat
अपनी इस शादी को रॉयल बनाने के लिए विराट-अनुष्का ने पानी की तरह पैसा बहाया गया था। जिस रिजॉर्ट में विरुष्का की शादी वो खास उनके लिए दिसंबर में खोला गया था। वर्ना ये रिजॉर्ट हमेशा अप्रैल में खुलता है।शादी के लिए 50 खास मेहमानों को ही न्योता दिया गया था। यहां एक व्यक्ति के एक हफ्ते रुकने का खर्च करीब एक करोड़ रुपए है। इस हिसाब से विराट और अनुष्का की शादी के लिए मेहमानों को ठहराने में ही 45-50 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Virat Anushka Wedding
- फोटो : file
विरुष्का के नाम से मशहूर विराट-अनुष्का की जोड़ी कमाई के मामले में काफी आगे है। जीक्यू इंडिया मैगजीन के अनुसार विराट कोहली की कुल संपत्ति करीब 900 करोड़ रुपये है। वहीं अनुष्का शर्मा की संपत्ति करीब 350 करोड़ रुपये आंकी जाती है। अब ऐसे में अपनी शादी में करोड़ों का खर्चा तो लाजिमी है। अनुष्का अब तक करीब 19 फिल्में कर चुकी हैं। उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है।
4 of 5
anushka virat
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का का ब्राइडल लहंगा फैशन डिजाइनर सब्यासांची ने डिजाइन किया था। जिसकी कीमत करोड़ों में थी। अपनी शादी की अधिकारिक पुष्टि करते हुए अनुष्का और विराट ने ट्विटर पर लिखा था ''आज हमने एक दूसरे के साथ रहने की कसम खाई। इस खबर को आपके साथ शेयर करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। आपके प्यार ने हमारे इस सफर को और भी खास बना दिया है।''
विज्ञापन
5 of 5
anushka sharma and virat kohli with baby girl
- फोटो : facebook/anushka sharma
दोनों इसी साल माता-पिता बने हैं। विराट अनुष्का की जोड़ी की सबसे खास बात ये है कि दोनों हर कदम पर एक दूसरे के साथ खड़े दिखाई देते हैं और पूरी तरह से सपोर्ट करते हैं। विराट के खराब प्रदर्शन के लिए जब अनुष्का को ट्रोल किया जाता है तो विराट ट्रोलर्स को जवाब भी देत हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।