फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan: रिलीज से ठीक पहले पठान का विरोध तेज, गुजरात के सिनेमाघर में तोड़फोड़, पांच गिरफ्तार

Sun, 22 Jan 2023 10:45 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 22 Jan 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad activists tear 'Pathaan' posters at Movie Theatre in Surat Gujarat
पठान - फोटो : social media

देश भर में पठान फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जैसे-जैसे इस फिल्म की रिलीज की तारीख पास आ रही है। वैसे ही बायकॉट की खबरें मिल रही हैं। हाल ही में गुजरात के सूरत में ऐसी ही एक घटना देखने को मिली। यहां विश्व हिंदू परिषद के कुछ कार्यकर्ताओं ने एक सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ की।

Vishwa Hindu Parishad activists tear 'Pathaan' posters at Movie Theatre in Surat Gujarat
फिल्म पठान - फोटो : social media

बता दें कि सूरत के रूपाली सिनेमाघर में वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने पठान फिल्म के पोस्टर फाड़े और हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने पांच कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, एक सिनेमाघर से शिकायत मिली थी कि कुछ लोग फिल्म का विरोध करने के लिए पोस्टर्स फाड़कर उपद्रव कर रहे हैं। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जो विश्व हिंदू परिषद से संबंधित हैं।

यह भी पढ़ें: 'तुम एक बेशर्म आदमी हो...' हंसल मेहता की फिल्म 'फराज' पर भड़के यूजर्स, डायरेक्टर ने दिया यह जवाब

Vishwa Hindu Parishad activists tear 'Pathaan' posters at Movie Theatre in Surat Gujarat
फिल्म पठान - फोटो : social media

बता दें कि शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान एक गाने बेशरम रंग के चलते बायकॉट की धमकियों का सामना कर रही है। इस गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है। कुछ संगठनों को इस पर कड़ा एतराज है, जिसके चलते जगह-जगह इस फिल्म का विरोध देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: आखिर शोएब ने क्यों छिपाई दीपिका की पहली प्रेग्नेंसी? हैरान कर देगा यह खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad activists tear 'Pathaan' posters at Movie Theatre in Surat Gujarat
फिल्म पठान - फोटो : social media

बता दें कि फिल्म पठान  25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले कई संगठन खुलकर इसके विरोध में सामने आ गए हैं। इसका एक रूप सूरत के सिनेमा हॉल में देखा गया। अब देखना होगा कि फिल्म के रिलीज होने पर बायकॉट करने वाले किस हद तक सफल हो पाते हैं। शाहरुख के फैंस जहां फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ ट्रेड एनालिस्ट को इंतजार है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी।

यह भी पढ़ें: फेक न्यूज पर दलेर मेहंदी ट्रोल और अभय से माफी मांगने को अनुराग तैयार, पढ़ें फिल्म जगत की खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed