कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार का दर्द फिल्म द कश्मीर फाइल्स के जरिए सबके सामने लाने वाले हिंदी फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री हमेशा मुखर होकर बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। आज उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। विवेक अग्निहोत्री ने राहुल गांधी को बेवकूफ तक बता दिया है। विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि इडियट राहुल गांधी उन अर्बन नक्सलियों के साथ खड़े हैं, जो भारत के दुश्मनों के लिए काम करते हैं।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने राहुल गांधी को कहा 'इडियट', मोहम्मद जुबैर के समर्थन में बोले थे कांग्रेस नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल एक फैक्ट चेकिंग वेबसाइट के को फाउंडर मोहम्मद जुबैर को आज दिल्ली पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने जुबैर के खिलाफ आईपीसी की धारा 153/295 के तहत केस दर्ज किया है। इस गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- 'बीजेपी की नफरत, कट्टरता और झूठ को उजागर करने वाला हर शख्स उनके लिए खतरा है। सत्य की एक आवाज को गिरफ्तार करने से केवल एक हजार और पैदा होंगे। अत्याचार पर सत्य की हमेशा विजय होती है'।
राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद से फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने राहुल गांधी को जवाब दिया- 'इडियट @राहुल गांधी, एक पंडित के परपोते हिंदुफोबिक #शहरी नक्सलियों के साथ खड़े हैं, जो भारत के दुश्मनों के लिए काम करते हैं। जो भारत में साम्प्रदायिक दंगों की साजिश रच रहा है। जो फैक्ट चेकिंग के तौर पर फेक न्यूज चला रहा है। खिलाफत 2.0 का स्लीपर सेल कौन चलाता है'।
Idiot @RahulGandhi, great grandson of a Pandit, is standing for a HINDUPHOBIC #UrbanNaxals who works for enemies of India.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) June 27, 2022
Who has been designing communal riots in India.
Who has been running fake news as fact checking.
Who runs a sleeper cell of Khilafat 2.0.
What a doom. https://t.co/jUFbe0kXuS
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि मोहम्मद जुबैर ने एक विवादित फोटो ट्वीट किया था, जिसपर एक यूजर ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए जुबैर पर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि जुबैर द्वारा साझा की गई तस्वीरें और बयान भड़काऊ हैं, ऐसा जानबूझकर किया गया है। इससे लोगों के बीच नफरत फैल सकती है। दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया है और पूछताछ के बाद ही गिरफ्तार किया है।