सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री का आधुनिक धर्मगुरुओं पर कटाक्ष, सेलेब्स संग वीडियो को लेकर पूछा यह सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 19 Aug 2023 08:59 PM IST
सार

विवेक अग्निहोत्री ने अब आधुनिक धर्मगुरुओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही सितारों संग वीडियो बनाने को लेकर भी सवाल उठाते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Vivek Agnihotri criticises modern dharm gurus questioning their need to make videos with celebs like Akshay
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी कड़ी में फिल्ममेकर धर्म को बिजनेस बनाने के लिए धार्मिक नेताओं की आलोचना कर लाइमलाइट में आ गए हैं। विवेक ने अपने हालिया इंटरव्यू में आधुनिक धर्म गुरुओं की आलोचना की, साथ ही सवाल खड़ा किया कि इन गुरुओं को कंगना रणौत, करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार जैसी मशहूर हस्तियों के साथ वीडियो बनाने की क्या जरूरत है। 

Trending Videos
Vivek Agnihotri criticises modern dharm gurus questioning their need to make videos with celebs like Akshay
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री ने बिना नाम लिए आधुनिक धर्मगुरुओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग आलीशान जीवन बिता रहे हैं, कभी बुद्ध तो ऐसे नहीं रहे। विवेक ने कहा, 'ये धर्मगुरु फाइव स्टार होटल जैसे आश्रम में रहते हैं, और लग्जरी गाड़ियों में सफर करते हैं।' फिल्ममेकर ने जोड़ा कि ओशो आज के धर्मगुरु हैं। जिस्ट न्यूज को दिए इंटरव्यू में विवेक ने साफ किया, 'आपने इन आधुनिक धर्मगुरुओं, फलाने के आश्रम देखे हैं? 5-स्टार, 7-8-10 स्टार रिसॉर्ट्स शर्म खा जायेंगे इनके सामने। ये प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में घूमते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri criticises modern dharm gurus questioning their need to make videos with celebs like Akshay
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री ने आगे जोड़ा, 'आप कल्पना कीजिए कि बुद्ध निजी चार्टर्ड विमानों में घूम रहे हैं। क्या आप कल्पना भी कर सकते हैं कि भगवान बुद्ध भी कुछ ऐसा ही कर रहे थे?' विवेक यहीं नहीं रुके और अपने कटाक्ष को जारी रखते हुए पूछा कि इन गुरुओं को मशहूर हस्तियों के साथ वीडियो बनाने या उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने की जरूरत क्यों पड़ी। विवेक ने कहा, 'इन धर्मगुरुओं के साथ 10-50 बॉडीगार्ड चल रहे हैं, और उनके आगे-पीछे लोग खड़े हुए हैं, कोई उनके जूते बंद कर रहा है, उनको माला पहना रहा है। मैंने अपनी आंखों से देखा है मैं इसलिए बोल रहा हूं। मैं कोई सुनी-सुनाई धारणाओं की बात नहीं कर रहा हूं।'

Gadar 2: मनीष वाधवा के पार्टी में पहुंचते ही ससुर ने त्यागे प्राण, मुंबई के जश्न से मेरठ में रुकी रहीं सांसें

Vivek Agnihotri criticises modern dharm gurus questioning their need to make videos with celebs like Akshay
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक ने कहा गौतम बुद्ध जी कभी अक्षय कुमार के साथ, कभी कंगना रणौत के साथ, कभी करिश्मा कपूर के साथ वीडियो बना रहे हैं, या फोटो खिंचवा रहे हैं। कभी आप ये कल्पना कर सकते हैं? ये कौन सा धर्म है।' हालांकि विवेक ने किसी गुरु का नाम नहीं लिया, लेकिन कई इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं ने टिप्पणी की कि वह 'सद्गुरु' की ओर इशारा कर रहे थे। 

Kangana Ranaut: एयरपोर्ट पर सनी देओल के रवैये के बचाव में उतरीं कंगना रणौत, सेल्फी कल्चर की उड़ाई धज्जियां

विज्ञापन
Vivek Agnihotri criticises modern dharm gurus questioning their need to make videos with celebs like Akshay
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, 'इस पॉडकास्ट को बनाते समय किसी भी सद्गुरु को चोट नहीं पहुंची।' दूसरे ने लिखा, 'यह सद्गुरु की बात कर रहे हैं।' गौरतलब हो कि अक्षय कुमार, कंगना रणौत के साथ-साथ सामंथा रुथ प्रभु समेत कई सितारों ने सद्गुरु के साथ वीडियो साझा किए हैं, और सोशल मीडिया पोस्ट में उनके बारे में बात की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed