{"_id":"5ce38506bdec220734074cd7","slug":"vivek-oberoi-apologies-for-objectionable-tweet-on-aishwarya-rai-bachchan-and-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग के नोटिस से घबराए विवेक ओबेरॉय, सलमान-ऐश्वर्या वाला मीम डिलीट कर लिखा माफीनामा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महिला आयोग के नोटिस से घबराए विवेक ओबेरॉय, सलमान-ऐश्वर्या वाला मीम डिलीट कर लिखा माफीनामा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 21 May 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान-ऐश्वर्या को लेकर बीते सोमवार को शेयर किए मीम को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने माफी मांग ली है। इस विवादित मीम को लेकर महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने भी अभिनेता विवेक ओबेरॉय को नोटिस जारी करने की बात कही थी।
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि कभी कभी कुछ चीजें पहली नजर में मजाकिया लगती हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे सबको वैसी ही लगें। मैंने अपनी जिंदगी के 10 साल महिला सशक्तिकरण में गुजारे हैं। 2000 से अधिक वंचित लड़कियों को सशक्त बनाने में खर्च किया है, मैं कभी भी किसी भी महिला के प्रति अपमानजनक होने के बारे में नहीं सोच सकता।
ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर
Sometimes what appears to be funny and harmless at first glance to one, may not be so to others. I have spent the last 10 years empowering more than 2000 underprivileged girls, I cant even think of being disrespectful to any woman ever.
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) May 21, 2019
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
इससे पहले बीती शाम महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की प्रमुख विजया रहातकर ने एग्जिट पोल वाले मीम पर संज्ञान लेते हुए विवेक को नोटिस जारी करने की बात कही थी। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि,'हमें अच्छा लगेगा कि विवेक ओबेरॉय सोशल मीडिया या फिर व्यक्तिगत तौर पर इस मामले में माफी मांगे। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो फिर हम देखेंगे की उन पर क्या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हम इस ट्वीट को ट्विटर से हटाने की मांग कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
ट्विटर पर माफी मांगने से पहले विवेक ओबेरॉय ने सोमवार को एक बयान में कहा था कि 'लोग मुझे माफी मांगने के लिए बोल रहे हैं, माफी मांगने में दिक्कत नहीं है लेकिन मुझे कोई ये बताए कि इसमें गलत क्या है? अगर कोई मीम ट्वीट करे तो। अगर मैंने कुछ गलत किया हो तो मैं माफी मांगूंगा। मुझे नहीं लगता है कि मैंने कुछ गलत किया है। गौरतलब है कि विवेक ओबेरॉय का ये बयान महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की प्रमुख विजया रहातकर के बयान के बाद आया है।'
विज्ञापन
विवेक ओबरॉय
- फोटो : ani
वर्क फ्रंट की बात करें तो विवेक जल्द ही PM मोदी की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। आज सुबह नितिन गडकरी ने नागपुर में फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी का नया पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म इसी शुक्रवार रिलीज हो रही है। पोस्टर लांच के मौके पर विवेक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था- पिछले पांच वर्षों में भारत काफी बदला है। मुझे लगता है कि ‘अब आपके बाप का नाम नहीं...काम चलेगा।’’