फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज कपूर-वैजयंती माला लव स्टोरी: पति के अफेयर के चलते बच्चों संग होटल में रहने को थीं मजबूर पत्नी कृष्णा

Sun, 21 Mar 2021 01:39 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 21 Mar 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
vyjayanthimala and raj kapoor love story  Krishna Kapoor Left The House Once Because Of His Affair
राज कपूर और वैजयंती माला

बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री वैजयंती माला ने लगभग दो दशकों तक राज किया। वैजयंती माला एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने उस दौर के सभी बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया। महज 13 साल की उम्र में वैजयंती माला ने एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा था। वैजयंती माला साउथ फिल्म इंडस्ट्री से आने वाली मुख्य एक्ट्रेस हैं। कहा जाता है उनके बाद ही साउथ की इंडस्ट्री से एक्ट्रेसेस ने हिंदी सिनेमा की ओर रुख किया। 

vyjayanthimala and raj kapoor love story  Krishna Kapoor Left The House Once Because Of His Affair
वैजयंती माला

1964 में आई फिल्म 'संगम' में वैजयंती माला ने राधा का किरदार निभाया, जो उस दौर के हिसाब से काफी बोल्ड माना जाता था। उन पर फिल्माया गया गाना 'मैं क्या करूं राम मुझे बुड्ढा मिल गया' हिट रहा था। मधुबाला की निजी जिंदगी भी काफी विवादों में रही थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही वैजयंती माला की नजदीकियां दिलीप कुमार और राज कपूर से भी रहीं। 1961 में आई फिल्म 'गंगा जमुना' के सेट पर दिलीप कुमार संग उनका अफेयर शुरू हआ।

vyjayanthimala and raj kapoor love story  Krishna Kapoor Left The House Once Because Of His Affair
वैजयंती माला

कहा ये भी जाता है कि राज और उनका रिश्ता शादी तक पहुंच चुका था। लेकिन वो पहले से ही शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। वैजयंती से अफेयर के चलते राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज ने बच्चों के साथ अपना घर छोड़ दिया था। वे करीब साढ़े चार महीने मुंबई के नटराज होटल में रही थीं। हालांकि राज कपूर से पहले सन् 1961 में फिल्म ‘गंगा जमुना’ के सेट पर उनका अफेयर दिलीप कुमार के साथ शुरू हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
vyjayanthimala and raj kapoor love story  Krishna Kapoor Left The House Once Because Of His Affair
वैजयंती माला - फोटो : Twitter

राज कपूर के काफी मनाने के बाद कृष्णा कपूर इस शर्त पर मानीं कि वो फिर कभी वैजयंती माला के साथ काम नहीं करेंगे। फिल्म 'संगम' के बाद वैजयंती माला और राज कपूर ने फिर कभी किसी फिल्म में काम नहीं किया। बाद में 1968 में वैजयंती माला ने चमनलाल बाली से शादी कर ली। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम सुचिंद्र बाली है। 

विज्ञापन
vyjayanthimala and raj kapoor love story  Krishna Kapoor Left The House Once Because Of His Affair
वैजयंती माला

वैजयंती माला की हिट फिल्मों में 'नई दिल्ली', 'नया दौर' और 'आशा' है। 1957 में आई फिल्म 'देवदास' में वैजयंती माला ने चंद्रमुखी की भूमिका निभाई थी, इस रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्हें 1959 में फिल्म 'मधुमती', 1962 में 'गंगा जमुना' और 1965 में 'संगम' के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। एक्ट्रेस होने के साथ वैजयंती माला बेहतरीन डांसर भी हैं। वो भरतनाट्यम की डांसर, कर्नाटक शैली की सिंगर और डांस टीचर भी रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed