भारतीय सिनेमा में लोगों के दिलों पर राज करने वाली बेहतरीन अदाकारा वहीदा रहमान आज अपना 79वां जन्मदिन मना रही हैं। वहीदा रहमान का जन्म 1938 में तमिलनाडु की चेंगलपट्टु में हुआ था। वहीदा को बचपन से ही संगीत और नृत्य का शौक था। वो बचपन में डॉक्टर बनने का सपना देखती थीं। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उन्हें फिल्मों में काम करना करना पड़ा। अपनी फिल्मों के लिए वहीदा को पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
Bdy Spcl: जब गुरुदत्त ने वहीदा रहमान को ऑफर किया था 'वेश्या' का रोल, जानें क्या बोली थीं वहीदा
वहीदा के माता-पिता ने हमेशा उनके नाचने-गाने के शौक को सराहा। माता-पिता के मार्गदर्शन में वहीदा भरतनाट्यम नृत्य में निपुण हो गईं। इसके बाद वो स्टेज परफॉर्मेंस देने लगीं। उन्हें कई डांस ऑफर भी मिले। लेकिन वहीदा की कम उम्र की वजह से उनके माता-पिता ने ऑफर ठुकरा दिए। पिता के निधन के बाद घर की हालत बहुत खराब हो गई। इसके चलते उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया। उन्हें साल 1955 में दो तेलुगू फिल्मों में काम करने का मौका मिला।
Bdy Spcl: जब गुरुदत्त ने वहीदा रहमान को ऑफर किया था 'वेश्या' का रोल, जानें क्या बोली थीं वहीदा
हिंदी सिनेमा में वहीदा ने अपने करियर की शुरुआत गुरुदत्त की फिल्म 'सीआईडी' से की थी। गुरुदत्त की फिल्म 'बागी' सुपरहिट रही थी। अब वो अपने अगले प्रोजेक्ट 'सीआईडी' के लिए एक नया चेहरा तलाश रहे थे। गुरुदत्त अपनी पत्नी गीता के साथ हैदराबाद में एक फिल्म समारोह में पहुंचे थे। वहां उनकी नजर वहीदा रहमान पर रुक गई। गुरुदत्त और गीता दोनों वहीदा रहमान के पास गए और उनका नाम पूछा। उन्होंने का कहा, 'मेरा नाम वहीदा है।'
Bdy Spcl: जब गुरुदत्त ने वहीदा रहमान को ऑफर किया था 'वेश्या' का रोल, जानें क्या बोली थीं वहीदा
नाम सुनकर गुरुदत्त बोले, “तुम मुस्लिम हो, फिर तो तुम्हें उर्दू और हिंदी दोनों आती होगी। इस पर उन्होंने कहा “हां बहुत अच्छे से आती है”। फिर गुरुदत्त तपाक से बोल पड़े, हिंदी फिल्मों में काम करोगी?? इस पर वहीदा बोलीं, 'मैं शुरू से ही हिंदी फिल्मों में काम करना चाहती थी, लेकिन अभी तक कोई ऑफर नहीं मिला था इसलिए मजबूरी में तमिल फिल्में करनी शुरू कर दी।' वहीदा रहमान बिना कुछ बोले दोनों मुंबई वापस आ गए थे। इस मुलाकात के तीन महीने बाद अपने एक दोस्त को वहीदा के पास हैदराबाद भेजा। वहीदा को ‘सीआईडी’ के स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया था। यही वहीदा की पहली हिंदी फिल्म थी।
Bdy Spcl: जब गुरुदत्त ने वहीदा रहमान को ऑफर किया था 'वेश्या' का रोल, जानें क्या बोली थीं वहीदा
इसके बाद फिल्म ‘प्यासा’ के लिए उन्होंने वहीदा को साइन किया। खबर थी कि गुरुदत्त पहले इस फिल्म के लिए दिलीप कुमार को लेना चाहते थे लेकिन अचानक उन्होंने मन बदल लिया। उन्होंने खुद ही इस फिल्म में लीड रोल करने का फैसला किया। चर्चा तो ये भी थी कि फीमेल लीड के लिए गुरुदत्त मधुबाला और नर्गिस को लेने के बारे में विचार कर रहे थे। इस फिल्म में गुरुदत्त और वहीदा की केमिस्ट्री कमाल की थी। बेहतरीन संगीत और अभिनय की वजह से इस फिल्म ने बॉलीवुड में इतिहास रचा दिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुदत्त की 'प्यासा' दुनिया में अब तक बनी टॉप 100 फिल्मों में से एक है।