फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संक्रमित पाई गईं वाजिद खान की मां, हाल ही में संगीतकार ने दुनिया को कहा था अलविदा

Tue, 02 Jun 2020 12:05 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 02 Jun 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
wajid khan mother razina khan hospitalized after corona test positive
मां के साथ साजिद-वाजिद - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर संगीतकार वाजिद खान ने 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वाजिद खान के निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में बीते सोमवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अभी उनका परिवार इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि वाजिद की मां रजीना खान भी कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं। फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती हैं।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

We talk about lots of god’s but actually we see only 1 🙏happy tere mere MAA day💝#mothersday #mymom #mylove

A post shared by Sajid And Wajid (@thesajidwajid) on

wajid khan mother razina khan hospitalized after corona test positive
वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

वाजिद खान किडनी इंफेक्शन की समस्या से जूझ रहे थे। बाद में वो कोरोना से भी संक्रमित हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाजिद की मां को अस्पताल में बेटे की देखरेख के दौरान ही कोरोना का संक्रमण हुआ। रजीना खान को मुंबई के सुराणा सेठिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाजिद खान भी इसी अस्पताल में भर्ती थे।

wajid khan mother razina khan hospitalized after corona test positive
वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार के एक करीबी के मुताबिक, वाजिद की देखभाल के लिए रजीना अस्पताल में ही रुक रहीं थीं। इसी बीच वो वहां किसी कोरोना मरीज के संपर्क में आईं और उनको भी कोरोना हो गया। रजीना की हालत में सुधार बताया जा रहा है। बीएमसी ने अब अस्पताल के सारे मरीजों का कोरोना टेस्ट कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
wajid khan mother razina khan hospitalized after corona test positive
दबंग की टीम के साथ वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

वाजिद खान के निधन के बाद बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने शोक व्यक्त किया था। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा सहित अन्य ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वाजिद अभिनेता सलमान खान के बेहद करीब थे। उन्होंने उनके लिए कई गाने बनाए। वाजिद के निधन की खबर सुनकर सलमान खान ने एक भावुक पोस्ट लिखा।

विज्ञापन
wajid khan mother razina khan hospitalized after corona test positive
साजिद खान, सलमान खान और वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने ट्वीट कर लिखा, 'वाजिद के लिए हमेशा ढेर सारा प्यार, सम्मान। तुम्हें हमेशा याद करूंगा, एक व्यक्ति के तौर पर और तुम्हारे टैलेंट के लिए भी। तुम्हें मेरा प्यार। तुम्हारी खूबसूरत आत्मा को शांति मिले।'

राज कपूर की पुण्यतिथि और अभिनेत्री मोहिना कुमारी को परिवार सहित हुआ कोरोना, पांच खबरें
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed