{"_id":"5fc4a7106c81f149c607c981","slug":"wajid-khan-wife-on-being-pressurised-to-convert-to-islam-says-i-wanted-to-highlight-trauma-which-i-faced-in-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन करवाने के खुलासे के बाद बोलीं वाजिद खान की पत्नी, 'शादी के 17 सालों में मैंने जो कुछ सहा...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धर्म परिवर्तन करवाने के खुलासे के बाद बोलीं वाजिद खान की पत्नी, 'शादी के 17 सालों में मैंने जो कुछ सहा...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
वाजिद खान और कमालरुख खान
- फोटो : twitter@kamalrukhkhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते रोज दिवंगत संगीतकार वाजिद खान की पत्नी कमालरुख ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह 'इंटररिलीजन मैरिज' की वजह से उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए परेशान किया गया। कमालरुख ने लिखा- वाजिद के देहांत के बाद उनके परिवार वाले जबरदस्ती इस्लाम धर्म कबूलने के लिए कह रहे हैं। अब एक बार फिर कमालरुख ने अपने दर्द का जिक्र किया है जो वह 17 साल से झेल रही हैं।
2 of 8
वाजिद खान, कमालरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
कमालरुख ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपनी शादी के 17 वर्षों में जिस दर्द से गुजरी हैं उसे दुनिया के सामने लाना चाहती थीं। वह कहती हैं, जीवन ने मुझे एक ऐसे मुकाम पर पहुंचाया है, जहां मुझे अपने बच्चों की विरासत के लिए भी लड़ना पड़ेगा क्योंकि उनके परिवार ने वाजिद के इंतकाल के बाद उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है।
3 of 8
वाजिद खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
वह कहती हैं, 'मैं अपने बच्चों के लिए पिता और मां दोनों हूं और व्यावहारिक मामलों में हमेशा से रही हूं! मेरी बेटी 16 साल की है और मेरा बेटा नौ साल का है। मुझे उनकी शिक्षा और जीवनयापन के लिए भुगतान करना होगा। मैं हाइपोथैरेपिस्ट के रूप में काम करती हूं और हमारी कमाई का प्राथमिक स्रोत वाजिद का समर्थन रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
वाजिद खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
कमालरुख ने आगे कहा, 'मेरे बच्चों से अधिकार उन लोगों द्वारा छीना जा रहा है जिन्होंने पिछले 7-8 सालों से मेरे या मेरे बच्चों के साथ संपर्क भी नहीं किया। ऐसे में मुझे हर मोर्चे पर लड़ने की जरूरत है। इन सभी बातों का खुलासा मैंने न्याय की उम्मीद में किया है। मैंने अपनी शादी के 17 सालों में जो दर्द झेला है वैसा दर्द किसी भी महिला को नहीं झेलना चाहिए।'
विज्ञापन
5 of 8
वाजिद खान, कमालरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
धर्मातंरण के सवाल पर वह कहती हैं, वाजिद के परिवार ने हमेशा से कहा कि हमारे बच्चे नाजायज हैं क्योंकि हमारी शादी मुस्लिम कानून के अनुसार नहीं हुई थी। उनकी मां मेरी उपस्थिति में भी वाजिद को दोबारा शादी करने के लिए कहती थीं, जिसे वह करने के लिए सहमत नहीं थे। उनके परिवार का व्यवहार हमेशा से मेरे प्रति असम्मानजनक रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।