ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर' का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म के एक्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है ये बात फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन से साफ है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की शानदार कमाई की है। boxofficeindia.com की रिपोर्ट के मुताबिक 'वॉर' ने पहले दिन 51 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बाकी सभी फिल्मों को चारों खाने चित्त कर दिया।
ऋतिक-टाइगर की WAR से पिछड़ी 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी', पहले दिन फिल्म ने किया रिकॉर्ड कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, फैंस ऋतिक और टाइगर को एक साथ देखने के लिए बेताब थे। फिल्म के रिलीज होने के बाद फैंस का उत्साह और बढ़ गया। फिल्म हाउसफुल चल रही है। फिल्म में ऋतिक की एक्टिंग और उनके एक्शन सीक्वेंस की खूब तारीफ हो रही है। वॉर के साथ अमिताभ-चिरंजीवी की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' (Sye Raa Narasimha Reddy) भी रिलीज हुई है।
बॉक्स ऑफिस ऑफ इंडिया के मुताबिक फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' (Sye Raa Narasimha Reddy ने ओपनिंग डे पर 2.50 करोड़ रुपए की कमाई की, करोड़ कमाए हैं। इन दो फिल्मों के अलावा जोकर भी रिलीज हुई। जोकर का कलेक्शन अमिताभ और चिरंजीवी की फिल्म से बेहतर देखने को मिला। 'जोकर' ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
जोकर को लेकर पॉजिटिव रिव्यू सामने आए हैं। फिल्म को 4 से ज्यादा स्टार मिले हैं। वहीं दूसरी ओर 270 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ बेदह खास फिल्म है, क्योंकि यह मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) की 151 वीं फिल्म है। बता दें कि 'वॉर' (हिन्दी) 3800 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई है। 51.50 करोड़ की कमाई केवल हिन्दी वर्जन से हुई है। सभी वर्जन को मिलाकर फिल्म ने 53.35 करोड़ का शानदार कारोबार किया है।
ये भी पढ़ें- ऋतिक और टाइगर की 'वॉर' ने रचा इतिहास, पहले दिन इतने करोड़ कमाकर 'बाहुबली' को भी छोड़ा पीछे
बात करें वॉर की तो फिल्म में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) के बैनर तले बनी है। फिल्म में इंटरनेशनल लेवल के एक्शन हैं, और टाइगर और ऋतिक की जोड़ी को एक साथ एक्शन करते देखना वाकई कमाल है। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।