फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिरी बार अनिल कपूर के साथ यहां डांस करती देखी गई थीं श्रीदेवी, सामने आया वीडियो

Wed, 28 Feb 2018 09:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Feb 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
Watch Anil Kapoor and Sridevi dance together for the last time in this viral video
बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी अपनी मौत से पहले दुबई में अपने भांजे मोहित मारवार और आंतरा की शादी में शिरकत करने पहुंची थी। शादी में खूब मस्ती और डांस करती श्रीदेवी को देखकर किसे पता था कि उनकी जिंदगी के बस आखिरी कुछ दिन बाकी होंगे।  शादी के कई वीडियो अब तक सामने आ चुके हैं जिसमें श्रीदेवी मौजूद हैं। इस बीच श्रीदेवी और अनिल कपूर के डांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 
Watch Anil Kapoor and Sridevi dance together for the last time in this viral video
इस वीडियो में दोनों एक्टर्स जैकलीन फर्नांडीज के गाने 'चिट्टियां कलाइयां' पर डांस करते दिख रहे हैं। यह श्रीदेवी के साथ अनिल कपूर का आखिरी वीडियो है। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्में की हैं, जिनमें 'लाडला', 'मिस्टर इंडिया' और 'लम्हें' प्रमुख हैं। अनिल कपूर के साथ श्रीदेवी का यह वीडियो उनके फैंस को हमेशा याद रहेगा। 
 

 

#SRIDEVI AND #ANILKAPOOR DANCING AT WEDDING..😔🙏🙏

A post shared by Nishant Singh (@nishantsingh2580) on

Watch Anil Kapoor and Sridevi dance together for the last time in this viral video
बता दें कि श्रीदेवी की मौत भांजे मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने के 4 दिन बाद रहस्यमयी हालत में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक,श्रीदेवी की होटल के बाथटब में डूबने से मौत हुई है। हालांकि, अभी जांच जारी है और मामले पर सस्पेंस बरकरार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Watch Anil Kapoor and Sridevi dance together for the last time in this viral video
श्रीदेवी का शव मौत के तीन दिन बाद भी इंडिया नहीं लाया जा सका है। इसी बीच दुबई के पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने भी बयान दिया है कि वे यह पक्का कर लेना चाहते हैं कि सारी जांच सही तरीके से हुई है कि नहीं। शव सौंपने से पहले वे यह देख लेना चाहते हैं कि मौत से जुड़े जो सवाल उठ रहे हैं , उन सभी के संतुष्ट करने वाले जवाब उनके पास हैं कि नहीं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed