{"_id":"5b2b7b3c4f1c1b214d8b7a2f","slug":"watch-sonam-kapoor-singing-bollywood-song-in-london-while-husband-anand-ahuja-records-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बीच सड़क रोमांटिक होकर सोनम ने कहा 'दिल अभी भरा नहीं...', पति ने फौरन कर डाला यह काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: बीच सड़क रोमांटिक होकर सोनम ने कहा 'दिल अभी भरा नहीं...', पति ने फौरन कर डाला यह काम
Thu, 21 Jun 2018 04:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jun 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी के बाद सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में जिंदगी के खूबसूरत पल बिता रही हैं। यहां अपने नए बंगले में वह आराम कर रही हैं और फिल्म वीरे दी वेडिंग की सफलता का जश्न मना रही हैं।यही नहीं, करीना, सैफ और करिश्मा के साथ भी उनकी मौज मस्ती जारी हैं।
2 of 5
Sonam Kapoor
इंग्लैंड की ट्रिप के दौरान आनंद और सोनम ऑक्सफोर्ड शहर भी घूमने गए। यहां वे शाम में सड़क पर टहल रहे थे। तभी सोनम कपूर ने मशहूर गाना 'अभी न जाओ छोड़कर, दिल अभी भरा नहीं...' गुनगुना शुरू किया। बिना वक्त गंवाए पति आनंद आहूजा ने बीवी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
3 of 5
Sonam Kapoor
आनंद आहूजा ने सोनम कपूर का वह वीडियो पोस्ट भी किया है जिसमें वह गाना गाती सुनी जा सकती हैं। दोनों के अलावा वीडियो में एक और शख्स नजर आ रहा है, जो एक्ट्रेस की सुर में सुर मिला रहा है।
वहीं, सोनम कपूर ने भी एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें वह आनंद के साथ कार में बैठी हैं। सोनम ने आनंद से गुजारिश की कि वह उन्हें कार चलाने दें, मगर उनके पति ने यह कहकर इंकार कर दिया कि उनके पास इंग्लैंड में गाड़ी चलाने का लाइसेंस नहीं है।
फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के निर्देशक शशांक खेतान ने कहा है कि वह गैंगस्टर पर आधारित फिल्म बनाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वह फिल्म में सोनम कपूर को साइन करना चाहते हैं। वहीं, लंदन से लौटकर सोनम कपूर फिल्म 'द जोया फैक्टर' की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दलकीर सलमान नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' भी है। इस फिल्म में वह पापा अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।