{"_id":"5aa387f64f1c1ba4758b4a92","slug":"watch-trailer-of-sapna-chaudhary-bhojpuri-film-bairi-kangna-2-starring-ravi-kishan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपना चौधरी अब भोजपुरी फिल्म में मचाएंगी धूम, नए अवतार में होंगे रवि किशन, देखिए फिल्म का ट्रेलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सपना चौधरी अब भोजपुरी फिल्म में मचाएंगी धूम, नए अवतार में होंगे रवि किशन, देखिए फिल्म का ट्रेलर
Sat, 10 Mar 2018 12:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sapna Chaudhary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड फिल्म 'वीरे की वेडिंग' में मशहूर हरियाणी गाने 'हट जा ताऊ' पर ठुमके लगाकर सबको इंप्रेस करने के बाद सपना चौधरी अब भोजपुरी फिल्मों में धूम मचाने को तैयार हैं। हॉरर फिल्म 'बैरी कंगना-2' में वह एक आइटम सॉन्ग करती नजर आएंगी। खबर है कि वह इस गाने में फिल्म के लीड एक्टर रवि किशन के साथ डांस करती दिखेंगी।
2 of 5
Sapna Chaudhary
सपना चौधरी ने सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में एंट्री लेने से पहले ही एक इंटरव्यू में बता दिया था कि उनके पास भोजपुरी फिल्मों के ऑफर्स आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी थी। वह खुद भी मानती हैं कि भले ही उन्हें भोजपुरी ना आती हो, लेकिन उनके कई भोजपुरी भाषी फैन्स हैं। ऐसे में सपना चौधरी को भोजपुरी गाने पर थिरकते देखना दिलचस्प होगा।
3 of 5
Ravi Kishan
फिल्म 'बैरी कंगना-2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। हालांकि, रिलीज डेट का ऐलान होना बाकी है। रवि किशन और सपना चौधरी के अलावा फिल्म में काजल राघवानी और शुभी शर्मा भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। आरएसवीपी प्रोडक्शन के बैनर तले इस फिल्म का निर्देशन अशोक त्रिपाठी ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sapna Chaudhary
वैसे को फिल्म के पहले ट्रेलर में सपना चौधरी के आइटम नंबर की एक भी झलक नहीं है, लेकिन इसमें रवि किशन एकदम नए अवतार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में ना तो कोई डायलॉग है, ना ही किसी गाने के सीन को फिट किया गया है। वैसे तो इस फिल्म की कहानी नकारात्मक शक्तियों पर आधारित है, लेकिन ट्रेलर देखकर साफ है कि इसमें रोमांस और एक्शन का तड़का भरपूर लगाया गया है।
(अगली स्लाइड में देखें फिल्म का ट्रेलर)
विज्ञापन
5 of 5
ट्रेलर रिलीज होने के बाद माना जा रहा है कि जिस तरह फिल्म 'बैरी कंगना' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था, उसी तरह फिल्म 'बैरी कंगना 2' भी सुपरहिट साबित होगी। देखिए फिल्म का ट्रेलर...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।