क्या होती हैं वेब सीरीज, क्यों बढ़ रही डिमांड जो फिल्में और सीरियल्स भी छोड़ रहीं पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दो सालों पर गौर करें तो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज ने धमाल मचा दिया है। इसकी एक वजह ये है कि कहानियों के साथ प्रयोग हो रहा है और नए कंटेट ने दर्शकों के बीच विकल्प दिया है। टीवी से अलग यहां सास-बहू का घिसा-पिटा ड्रामा नहीं है और ना ही लंबे-लंबे ब्रेक। हालांकि अभी भी दर्शकों का एक बड़ा वर्ग है जो वेब सीरीज से अछूता है। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि क्या होती है वेब सीरिज और क्यों बढ़ रही है लगातार इसकी मांग।
वेब सीरीज क्या है
फिल्मों और टीवी सीरियल से इतर वेब सीरीज में 8-10 एपिसोड होते हैं। यह सीरीज अलग-अलग कहानी पर आधारित होती हैं। एक एपिसोड 25 से 45 मिनट तक के होते हैं। ये वेब सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई बार एक साथ लॉन्च कर दिए जाते हैं, तो वहीं कई बार हर हफ्ते एक एपिसोड लॉन्च होता है।
कंटेट में नयापन
टीवी चैनलों की बात करें या फिल्मों की कहानी अक्सर एक ही विषय के इर्द-गिर्द कहानी घूमती रहती है। जबकि वेब सीरीज में कंटेट सबसे बड़ा हथियार है। यहां प्रोड्यूसर-डायरेक्टर को बोल्ड कंटेट से लेकर कई ऐसे मुद्दों पर सीरीज बनानी की छूट होती है जिन्हें फिल्मों या सीरियल्स में आमतौर पर नहीं दिखाया जाता। खासकर ये युवाओं के लिए एक बेहतर माध्यम है जो फिल्मों में नाच-गाने और फैमिली ड्रामे से अलग कहानियां देखना चाहते हैं।
सेंसर की कैंची नहीं
फिल्मों में जब भी बोल्ड या एडल्ट कंटेट होता है तो प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को सेंसर बोर्ड से उलझना पड़ता है। जबकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सेंसर जैसा कुछ नहीं है। हाल ही में अनुराग कश्यप की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स बहुत चर्चा में रही। अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो जब भी कोई फिल्म बनाते हैं उसके बाद एक महीने तक वो सेंसर बोर्ड के चक्कर लगाते रहते हैं जबकि वेब सीरीज रिलीज होने के बाद वो फ्री हैं और रिलैक्स महसूस कर रहे हैं।
हर दिन बढ़ रही डिमांड
टेलीकॉम कंपनियों के फ्री इंटरनेट देने की वजह से भी दर्शकों के लिए ये वेब सीरीज देखना आसान हो गया है। आज के दौर में युवाओं के पास समय की कमी होती है ऐसे में वो फोन में इसे कभी भी देख सकते हैं।
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का भी लगाव
वेब सीरीज की लोकप्रियता को बॉलीवुड सितारों ने भी भांप लिया है। सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, ऋचा चड्ढा, विवेक ओबेराय, अली फजल और पंकज त्रिपाठी जैसे कई बड़े नाम हैं, जिन्होंने वेब सीरीज के जरिए खूब लोकप्रियता पाई। केेवल सितारे ही नहीं बॉलीवुड डायरेक्टर्स भी इस ओर तेजी से रुख कर रहे हैं।