फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Bells: कटरीना-विक्की की शादी पर सलमान खान के पिता सलीम खान ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Fri, 26 Nov 2021 09:41 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 26 Nov 2021 09:41 AM IST
विज्ञापन
Wedding Bells Salman Khan father Salim Khan breaks silence on Katrina kaif and Vicky Kaushal wedding
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। दावा किया जा रहा है कटरीना और विक्की दिसंबर के दूसरे हफ्ते में राजस्थान के 700 साल पुराने किले में शाही अंदाज में सात फेरे लेंगे, जिसमें बॉलीवुड से जुड़े कई सितारे नजर आएंगे। कटरीना और विक्की कौशल ने अब तक अपनी शादी से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने तो अपने रिश्ते को भी ऑफिशियल नहीं किया है। ऐसे में कपल की शादी से जुड़ी हर बात सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए सामने आ रही है, जिसमें उनके रोका सेरेमनी से लेकर हनीमून तक की बात शामिल है।


 
कटरीना और विक्की की शादी की खबरों पर बॉलीवुड से जुड़ा हर स्टार चुप्पी साधने की कोशिश कर रहा है। लेकिन अब सलमान खान के पिता सलीम खान ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। सलीम खान ने कटरीना और विक्की की शादी खबरों पर अपनी राय रखी है।

Wedding Bells Salman Khan father Salim Khan breaks silence on Katrina kaif and Vicky Kaushal wedding
सलीम खान, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलीम खान ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल सलीम खान से एक इंटरव्यू के दौरान कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरों पर राय मांगी गई। इस दौरान सलीम खान ने कहा, ‘इस बारे में मैं क्या बात करूं... आजकल सिर्फ मीडिया के पास यही मुद्दा बचा है बात करते के लिए।’

 

Wedding Bells Salman Khan father Salim Khan breaks silence on Katrina kaif and Vicky Kaushal wedding
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान और कटरीना के हैं अच्छे संबंध
बता दें कि कटरीना कैफ और सलमान खान के परिवार के बीच काफी अच्छे संबंध हैं। एक समय था जब कटरीना और सलमान एक-दूसरे को डेट किया करते थे। उन दिनों बॉलीवुड में दोनों के रिलेशन की खबरें छाई रहती थीं। हालांकि, दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन आज के समय में कटरीना और सलमान दोस्ती भरा रिश्ता निभा रहे हैं और सलमान खान का परिवार भी कटरीना कैफ के साथ काफी प्यार से रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Bells Salman Khan father Salim Khan breaks silence on Katrina kaif and Vicky Kaushal wedding
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की और कटरीना करेंगे कोर्ट मैरिज
रिपोर्ट्स की मानें तो कटरीना कैफ और विक्की कौशल 7 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान के सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में पूरे रीति रिवाज के अनुसार शादी करेंगे। दावा किया जाता है कि यहां पर दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। हालांकि, राजस्थान से पहले कटरीना और विक्की कौशल कोर्ट मैरिज भी करेंगे। दावा है कि दोनों अगले हफ्ते कोर्ट मैरिज कर सकते हैं।

विज्ञापन
Wedding Bells Salman Khan father Salim Khan breaks silence on Katrina kaif and Vicky Kaushal wedding
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

हनीमून पर नहीं जाएगा कपल
कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद कटरीना कैफ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर’ की शूटिंग करेंगी। इसके अलावा, वह श्रीराम राघवन की फिल्म की शूटिंग भी शुरू करेंगी। वहीं, विक्की भी अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा करना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed