बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अजय देवगन के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही है। 25 अक्तूबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में सफल साबित नहीं हो रही हैं। वहीं, साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' पांच हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। तो चलिए जानते हैं बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा इन फिल्मों का हाल...
Box Office Report: पांच हफ्ते बाद भी ‘कांतारा’ का जलवा कायम, ‘थैंक गॉड’ और ‘राम सेतु’ की लुढ़की कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थैंक गॉड
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'थैंक गॉड' उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई है। अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर इस फिल्म को रिलीज हुए नौ दिन बीत गए हैं और अभी तक इसका कलेक्शन महज 33.66 करोड़ ही हो पाया है। नौवें दिन की कमाई की बात करें तो इसमें आठवें दिन के मुकाबले थोड़ी कमी आई है। तकरीबन 75 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बुधवार को 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है, वहीं मंगलवार को इसकी कमाई 1.56 करोड़ रुपये रही थी।
50 साल बाद: ‘पृथ्वी’ में कॉफी बेचने वाला भी बन गया राइटर, ‘पापाजी’ को इतना जानते हैं उनके थियेटर के कर्मचारी
राम सेतु
राम सेतु इस साल आई थिएटर में रिलीज हुए अक्षय कुमार की चौथी फिल्म है। इससे पहले रिलीज हुई सभी फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल रहा है। वहीं, अब राम सेतु भी ढेर होती नजर आ रही है। नौवें दिन 'राम सेतु' की कमाई में आठवें दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है और इसने 2.20 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, मंगलवार को इसका कलेक्शन 2.85 करोड़ था। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 64.05 करोड़ रुपये हो गई है।
Bollywood: 400 से ज्यादा मूवीज कर चुके हैं ये सितारे, एक के नाम तो है 700 से ज्यादा फिल्मों का रिकॉर्ड
कांतारा
ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और लिखित कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' को दर्शकों और समीक्षकों की ओर से बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म की रिलीज का पांचवां हफ्ता चल रहा है और यह अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। बुधवार को यानी 34वें दिन फिल्म की कमाई मंगलवार के मुकाबले कम रही, लेकिन एक हफ्ते पहले रिलीज हुई 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' अभी भी इसके आसपास नहीं हैं। 33वें दिन 'कांतारा' ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए, ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 245.73 करोड़ रुपये हो गया है।
Saumya Tondon: करीना और शाहरुख खान के साथ भी काम कर चुकी हैं सौम्या, 'गोरी मेम' बनकर घर-घर में हुईं मशहूर