फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'सर्कस' पर भारी पड़ी मराठी फिल्म 'वेड', 'अवतार 2' ने पार किया 350 करोड़ का आंकड़ा

Thu, 05 Jan 2023 08:02 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 05 Jan 2023 08:02 AM IST
विज्ञापन
Wednesday Box Office Report avatar 2 cirkus day 13 drishyam 2 ved collection
वेड, सर्कस - फोटो : Social media

बीते कई दिनों से बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग भाषाओं की फिल्में दर्शकों के मनोरंजन के लिए रिलीज हो रही हैं। लेकिन बीते शुक्रवार सिर्फ एक मराठी फिल्म 'वेड' ने टिकट खिड़की पर दस्तक दी है, जिसकी वजह से सिनेमाघरों में 'अवतार 2', 'सर्कस', 'वेड' और 'दृश्यम 2' ही लगी हुई हैं। इन चारों फिल्मों में सबसे अच्छा प्रदर्शन जहां हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' कर रही है, वहीं लोगों की सबसे खराब प्रतिक्रिया रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सर्कस' को मिल रही है। मौजूदा समय में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रहीं फिल्मों के बुधवार को हुए कारोबार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं बीते दिन किस फिल्म ने की कितनी कमाई-

Wednesday Box Office Report avatar 2 cirkus day 13 drishyam 2 ved collection
सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया

सर्कस
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडीज स्टारर फिल्म 'सर्कस' की हालत दिन-ब-दिन और खराब होती जा रही है। रिलीज के पहले दिन से दर्शकों की तरफ से मिल रही खराब प्रतिक्रिया की बदौलत फिल्म सिनेमाघरों में बेहद ही धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। लेकिन 'सर्कस' की कमाई के आंकड़े अब और गिरते जा रहे हैं। जहां मंगलवार को फिल्म ने महज 5 लाख रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 13वें दिन फिल्म ने 45 लाख रुपये का कारोबार किया है।
Deepika Padukone: अभिनेता से क्रिकेटर तक इन पुरुषों से जुड़ा दीपिका का नाम, एक से तो छह साल बाद टूटा था रिश्ता

Wednesday Box Office Report avatar 2 cirkus day 13 drishyam 2 ved collection
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अवतार 2
'अवतार 2' ने अपनी रिलीज के बाद से वीकएंड पर अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन हफ्ते के दिनों में इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिलती है। नए साल के मौके पर भी 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही। हालांकि, 20वें दिन जेम्स कैमरून की इस फिल्म के कारोबार में गिरावट दर्ज की गई है। 20 दिनों में अवतार 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 350.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 20वें दिन 'अवतार 2' ने 4.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
Uday Chopra: नौ साल में एक फिल्म नहीं, फिर भी आलीशान जिंदगी जीते हैं उदय चोपड़ा, प्रॉपर्टी जान रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
Wednesday Box Office Report avatar 2 cirkus day 13 drishyam 2 ved collection
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दृश्यम 2
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 2' की चमक अब धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही हैं। बीते कई समय से दर्शकों की तरफ से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया की बदौलत फिल्म सिनेमाघरों पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही थी। लेकिन 48वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने बीते दिन करीब 45 लाख रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 236.57 करोड़ रुपये हो गया है।
Amrish Puri: जब खलनायक को हुई मोहब्बत, पढ़ें हिंदी सिनेमा के सबसे खूंखार विलेन की प्रेम कहानी

विज्ञापन
Wednesday Box Office Report avatar 2 cirkus day 13 drishyam 2 ved collection
वेड - फोटो : Social media

वेड
बॉलीवुड के मशहूर कलाकार रितेश देशमुख की मराठी फिल्म 'वेद' इन दिनों सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर 'वेद' की ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला जारी है. दर्शकों को रितेश देशमुख और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा की यह दमदार फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि, इसके छठे दिन के कारोबार में कमी देखी गई है। 'वेड' ने पांचवें दिन जहां 2.65 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं छठे दिन 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।   
Farzi Teaser: शाहिद कपूर ने नए साल पर दिया फैंस को बड़ा तोहफा, वेब सीरीज 'फर्जी' का टीजर आउट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed