फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 100 करोड़ से महज इतनी सी दूरी पर है 'दृश्यम 2', 'यशोदा' और 'ऊंचाई' ने टेके घुटने!

Thu, 24 Nov 2022 08:38 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 24 Nov 2022 08:38 AM IST
विज्ञापन
wednesday box office report drishyam 2 uunchai yashoda kantara collection bhediya advance booking
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म बॉलीवुड के लिए वरदान की तरह है। रिलीज के बाद तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही फिल्म ने मेकर्स की उम्मीद को और बढ़ा दिया है। इसके अलावा कृति सेनन और वरुण धवन स्टारर फिल्म भेड़िया की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग में अभी तक तो भेड़िया का कलेक्शन लाखों में है। वहीं ऊंचाई और यशोदा का सिनेमाघरों में संघर्ष जारी है। तो चलिए इस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्म ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया है।

wednesday box office report drishyam 2 uunchai yashoda kantara collection bhediya advance booking
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दृश्यम 2
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जान फूंक दी है। रिलीज के बाद से मूवी तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले दिन ही कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' को पीछे छोड़ने में कामयाब रही थी। इस फिल्म ने 15.38 करोड़ से ओपनिंग की थी। वहीं अब इस फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। दृश्यम 2 ने छठे दिन 9.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 96.09 करोड़ रुपये हो गई है।

wednesday box office report drishyam 2 uunchai yashoda kantara collection bhediya advance booking
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

ऊंचाई
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म ऊंचाई ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया है। इसके बाद भी करीब एक हफ्ते तक फिल्म का कारोबार सही रहा। लेकिन दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन लगातार गिर रहा है। ऊंचाई को सिनेमाघरों में लगे हुए 13 दिनों का समय बीत गया है। 13वें दिन अमिताभ बच्चन की फिल्म ने 0.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऊंचाई का कुल कलेक्शन अब 25.75 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
wednesday box office report drishyam 2 uunchai yashoda kantara collection bhediya advance booking
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया

यशोदा
सामंथा रुथ प्रभु की यशोदा और ऊंचाई में भिड़ंत हुई थी। मेकर्स को लग रहा था कि यशोदा, ऊंचाई को मात दे देगी, लेकिन ये फिल्म ओपनिंग डे के बाद धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इस फिल्म को भी सिनेमाघरों में 13 दिनों का समय बीत गया है। 13वें दिन फिल्म का कलेक्शन 0.45 करोड़ रुपये का हो गया है। यशोदा की कुल कमाई 18.64 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
wednesday box office report drishyam 2 uunchai yashoda kantara collection bhediya advance booking
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

कांतारा
ऋषभ शेट्टी की कांतारा सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। कांतारा को थियेटर में लगे 54 दिनों का समय बीत गया है। कांतारा आज अमेजन प्राइम वीडियो ओटटी पर भी रिलीज हो रही है। ऐसे में दर्शक अब इस फिल्म को घर बैठे आराम से देख सकेंगे। कांतारा के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 54वें दिन 50 लाख रुपये का कारोबार किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed