{"_id":"5d43dbe28ebc3e6ce1393669","slug":"west-bengal-women-sing-a-song-like-lata-mangeshkar-from-ranaghat-station-new-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर महिला ने अब सुनाया लता की आवाज में 'ऐ मेरे वतन के लोगों', वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रेलवे स्टेशन पर महिला ने अब सुनाया लता की आवाज में 'ऐ मेरे वतन के लोगों', वीडियो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 02 Aug 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
women
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में पश्चिम बंगाल की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । ये महिला रेलवे कर्मचारी है । वीडियो में महिला गाना गाते हुए दिख रही है । महिला बेहद गरीब है लेकिन उनकी आवाज को लोग लता मंगेशकर की तरह बता रहे हैं । इस महिला की आवाज को यूजर्स ही नहीं कुछ सेलेब्रिटीज ने भी पसंद किया है ।
2 of 5
गाना गाती महिला का स्क्रीनशॉट
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में ये महिला लता मंगशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गा रही है। ये गाना 1972 में आई हिंदी फिल्म 'शोर' का गाना है । गाने को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने कंपोज किया है । इस वीडियो को बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है । 20 घंटे में वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं ।
3 of 5
गाना गाती महिला का स्क्रीनशॉट और सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विरल भयानी ने वीडियो शेयर कर ये जानकारी भी दी कि ये महिला पश्चिम बंगाल के स्टेशन के बाहर गाना गाती दिखीं। साथ ही फेसबुक पर BarpetaTown The place of peace नाम के पेज से इस महिला का एक और वीडियो शेयर किया गया है । वीडियो में महिला 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाती नजर आ रही हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गाना गाती महिला का स्क्रीनशॉट
- फोटो : सोशल मीडिया
विरल के शेयर किए हुए वीडियो पर सलमान खान की खास दोस्त संगीता बिजलानी ने कमेंट किया है । उन्होंने लिखा, 'सो स्वीट' । वहीं एक्टर करन टैकर ने लिखा, 'वाह यार' । सिंगर टोनी कक्कर ने भी इमोजी बनाई । एक्ट्रेस रूपाली जग्गा ने लिखा, 'ये बहुत अच्छा है ।' इसके अलावा यूजर्स भी इस महिला की आवाजा को सराह रहे हैं ।
गाना गाती महिला का स्क्रीनशॉट
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने संगीता बिजलानी से कहा, 'कृप्या इस वीडियो को सलमान खान के पास फॉरवर्ड कीजिए ताकि वो इसकी मदद कर पाएं और इन्हें मौका दें ।' वहीं एक यूजर ने शंकर महादेवन को टैग करते हुए कहा कि इस महिला को एक मौका दें । साथ ही सिंगर टोनी कक्कड़ से एक यूजर ने कहा, 'इस महिला को सिंगर होना चाहिए ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।