बॉलीवुड फिल्में अपनी लोकेशंस, संवाद, निर्देशन, पटकथा और अदाकारी के लिए तो जाना ही जाता है। साथ ही जाना जाता है फिल्म में काम करने वाले बड़े कलाकारों की कॉस्ट्यूम्स के लिए। इन फिल्मी सितारों के ये कॉस्ट्यूम्स काफी पैसे खर्च कर बनाए जाते हैं लेकिन इसे केवल एक ही फिल्म में पहना जाता है। इसके बाद कभी इन कपड़ों को रिपीट होते हुए नहीं देखा गया। ये सवाल हर किसी के मन में होता है कि आखिर इन कपड़ों का होता क्या है ?
खूब सारे पैसे खर्च कर बनाए जाते हैं सेलेब्स के कपड़े, एक फिल्म में पहनने के बाद क्या होता है कॉस्ट्यूम्स का ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हम सभी के दिलों दिमाग में कभी न कभी सेलेब्स के कपड़े देखकर ये ख्याल आया होगा कि ये कपड़े मेरे पास होते तो मजा आ जाता है। वहीं ये सवाल भी हमारे दिमाग में जरूर कौंधा होगा कि आखिर इन कपड़ों का होता क्या है। इस सवाल का एक दम सही और सटीक जवाब यशराज फिल्म्स की स्टाइलिस्ट आयशा खन्ना ने एक इंटरव्यू में दिया था।
एक इंटरव्यू में आयशा ने बताया था कि फिल्मों में सेलेब्स द्वारा पहने गए अधिकतर कपड़ों को संभाल कर रख दिया जाता है। इसके साथ ही फिल्म का टैग उन कपड़ों पर लगा दिया जाता है। इसके बाद इन कपड़ों को मिक्स एंड मैच करके जूनियर आर्टिस्ट्स के लिए इस्तेमाल भी किया जाता है। वहीं उसी प्रोडक्शन हाउस की दूसरी फिल्मों में भी इन कपड़ों का इस्तेमाल होता है।
आयशा ने बताया था कि कपड़ों को दूसरे किरदारों को पहनाते वक्त इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि दर्शकों को इस बात का आभास न हो कि ये कपड़े उन्होंने पहले किसी बड़े सितारे को पहने देखा है। वैसे ये जरूरी नहीं है कि हर कपड़े के साथ ही ऐसा हो, क्योंकि कुछ सितारे कोई खास कपड़ा पसंद आने पर अपने पास संभालकर भी रख लेते हैं।
वैसे कई बार ये भी देखा जाता है कि जब कोई बड़ा सेलिब्रिटी डिजाइनकर किसी फिल्म के लिए सितारों को कपड़े उपलब्ध करवाता है तो फिल्म खत्म होने के बाद उन्हें वापस ले लिया जाता है। वहीं फिल्म रिलीज होने के बाद कपड़ों की निलामी की जाती है। गौरतलब है कि फिल्म रोबोट में ऐश्वर्या राय और रजनीकांत द्वारा पहने गए आउटफिट्स को एक एनजीओ के लिए पैसे जुटाने के लिए ऑनलाइन ऑक्शन किया गया था।
पढ़ें: सोहा अली खान ही नहीं इन अभिनेत्रियों ने भी चुना है छोटी उम्र का हमसफर, कोई चार तो कोई है 11 साल छोटा