फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunday Must Watch: बीते हफ्ते की सारी सीरीज के रिव्यू यहां पढ़ें एक साथ, शेफाली शाह के आगे लाइगर, टाइगर सब फेल

Sun, 28 Aug 2022 08:31 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sun, 28 Aug 2022 08:31 AM IST
सार

इस सप्ताहांत बड़े परदे से लेकर ओटीटी पर कहानियों और किस्सों की भरमार रही। निर्देशक पुरी जगन्नाथ सिनेमाघरों में अपनी तीसरी हिंदी फिल्म ‘लाइगर’ लेकर आए। ओटीटी पर फ्री की वेब सीरीज ‘प्लीज फाइंड अटैच्ड’ का तीसरा सीजन आया।

विज्ञापन
What to watch on this Sunday from Liger Criminal Justice S3 Maharani S2 Delhi Crime S2 Please find attached 3
Web series - फोटो : Social media

इस सप्ताहांत बड़े परदे से लेकर ओटीटी पर कहानियों और किस्सों की भरमार रही। निर्देशक पुरी जगन्नाथ सिनेमाघरों में अपनी तीसरी हिंदी फिल्म ‘लाइगर’ लेकर आए। ओटीटी पर फ्री की वेब सीरीज ‘प्लीज फाइंड अटैच्ड’ का तीसरा सीजन आया। माधव मिश्रा ‘क्रिमिनल जस्टिस-अधूरा सच’ में आधे अधूरे से लौटे। रानी भारती के दरबार में सियासत की नई गोटियां ‘महारानी’ के दूसरे सीजन में चली जा रही हैं और डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी निकल पड़ी है दिल्ली की गलियों में दहशत का दूसरा नाम बन चुके एक गिरोह का खात्मा करने वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ के दूसरे सीजन में। जब इतना कुछ देखने को हो तो क्या देखें और क्या ना देखें, इसी में आधा वक्त गुजर जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं इन सारी वेब सीरीज और फिल्म की कहानियां और इनके असर के बारे में सिलसिलेवार ढंग से...

What to watch on this Sunday from Liger Criminal Justice S3 Maharani S2 Delhi Crime S2 Please find attached 3
दिल्ली क्राइम सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिल्ली क्राइम सीजन 2नेटफ्लिक्स

वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ का सीजन 2 सीधे अपने मुद्दे पर आता है। किरदार सारे पहले सीजन में ही पहचाने जा चुके हैं लिहाजा उनका अतीत या उनका वर्तमान सजाने की सीरीज कोशिश नहीं करती। ये सीरीज कहानी की आंखों में आंखे डालकर घूमते कैमरे के साथ फुर्ती से आगे बढ़ती है। सीरीज देखते समय अपराधियों से घिन भी होती है। पुलिस वालों से सहानुभूति भी होती है और सिस्टम से नाराजगी भी मन में आती है। एक पुलिस इंस्पेक्टर है जिसकी अपनी बेटी से सिर्फ इसलिए बातचीत बंद है क्योंकि वह उसकी शादी जल्दी से जल्दी करा देना चाहता है। एक आईपीएस अफसर है जिसके पति को उसके साथ बस कुछ वक्त बिताना है। वह अपनी पोस्टिंग से छुट्टी लेकर घर पर है और बीवी दिल्ली में हो रही सिलसिलेवार हत्याओं की तफ्तीश में व्यस्त है। और, इन सबकी मुखिया है डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी। ये सीरीज इस रविवार के लिए परफेक्ट बिंज वॉच है।

Delhi Crime Season 2 Review: हौसले की कीमत चुकाती दिखीं डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी, सिनेमैटोग्राफी दिल जीत लेगी

What to watch on this Sunday from Liger Criminal Justice S3 Maharani S2 Delhi Crime S2 Please find attached 3
महारानी सीजन 2 - फोटो : social media

महारानी सीजन 2: सोनी लिव

वेब सीरीज ‘महारानी’ के दूसरे सीजन ने उस श्राप से भी मुक्ति पाई है जो अक्सर वेब सीरीज के दूसरे सीजन के कांधे आ बैठता है। किसी कामयाब सीरीज का दूसरा सीजन बनाना सबसे मुश्किल काम रहा है। यहां पसंघा सुभाष कपूर के पलड़े में इसलिए है क्योंकि सीरीज का पहला सीजन कमजोर निकलने के बावजूद ओटीटी ने इसके दूसरे सीजन को हरी झंडी दी और सुभाष कपूर ने इस मौके को बेकार नहीं जाने दिया। पहले सीजन से कहीं बेहतर बने इसके दूसरे सीजन में पहले सीन से ही रानी भारती निशाने पर हैं। सूबे की सरकार चलानी है। घर में तीन बच्चे हैं और जेल से हर पल उसके खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं। ये सीरीज भी अच्छी है और देखी जानी चाहिए।

Maharani Season 2 Review: हुमा कुरैशी के हुनर का असली दमखम, दूसरे सीजन में रंग में दिखी 'महारानी'

विज्ञापन
विज्ञापन
What to watch on this Sunday from Liger Criminal Justice S3 Maharani S2 Delhi Crime S2 Please find attached 3
क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3 - फोटो : social media

क्रिमिनल जस्टिस-अधूरा सचडिज्नीहॉटस्टार

बीबीसी स्टूडियोज की हिट सीरीज के हिंदी रूपांतरण वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ (Criminal Justice) के साथ भी वही दिक्कत है जो अप्लॉज एंटरटेनमेंट की उधार की विदेशी कहानियों में शुरू से रही है। इनका लेखन भारतीय दर्शकों की सोच और पसंद के हिसाब से नहीं है। कंपनी ने इसके लिए कोई ऐसा सलाहकार भी नहीं रखा है जो उनको बता सके कि गड़बड़ी कहां हो रही है। सीरीज अंग्रेजी सीरीज के दर्शकों की पसंद के हिसाब से बनी है लेकिन भौगोलिक स्थितियां पूरी तरह बदल जाने के बाद भी इसका लेखन वैसा ही रहता है। एक लाइन में कहें तो सीरीज में करंट नहीं है। सुस्त सा लेखन और ऊपर से निर्देशन भी ऐसा जैसे कि बस एक सीरीज बना देने भर के लिए रोहन सिप्पी लगे हुए हैं।

Criminal Justice Season 3 Review: राधिका आप्टे की राह चले पंकज त्रिपाठी, इस बार नहीं दिखा माधव मिश्रा का जादू

विज्ञापन
What to watch on this Sunday from Liger Criminal Justice S3 Maharani S2 Delhi Crime S2 Please find attached 3
प्लीज फाइंड अटैच्ड सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया

प्लीज फाइंड अटैच्ड सीजन 3अमेजन मिनी टीवी

वेब सीरीज ‘प्लीज फाइंड अटैचड’ (Please Find Attached) का तीसरा सीजन उन लोगों के लिए ही मुफीद है जिनके पास मोबाइल पर बिताने को ढेर सारा टाइम है। हर चार पांच मिनट बाद एक विज्ञापन है जिसे यूट्यूब की तरह आप स्किप नहीं कर सकते। अमेजन मिनी टीवी का मूल मंत्र यही है। फ्री की वेब सीरीज के साथ ढेर सारे विज्ञापन। इन विज्ञापनों के चलते कहानी का तारतम्य बिगड़ता है जो आप देख रहे होते हैं, उसका मजा खराब होता है। पहले एपीसोड के हिसाब से देखें तो इसकी पटकथा भी खास चुस्त नहीं है। साल्सा ट्रेनिंग का हिस्सा बिना किसी खास मकसद के लंबा खिंचता है और बोर करने लगता है।

Please Find Attached S3 Review: पहले एपिसोड से ही डांवाडोल दिखी मुफ्त की ये सीरीज, बरखा सिंह की अदाकारी चमकी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed