{"_id":"606c13418ebc3ec39e72b07e","slug":"when-abhishek-bwhen-abhishek-bachchan-replied-to-trollers-aishwarya-rai-did-not-marry-me-for-being-son-of-amitabh-bachchanachchan-replied-to-trollers-aishwarya-rai-did-not-marry-me-for-being-son-of-amitabh-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब ट्रोलर्स के सवालों से परेशान हो गए थे अभिषेक बच्चन, कहा था - ‘अमिताभ का बेटा होने के कारण ऐश्वर्या नहीं मिलीं’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब ट्रोलर्स के सवालों से परेशान हो गए थे अभिषेक बच्चन, कहा था - ‘अमिताभ का बेटा होने के कारण ऐश्वर्या नहीं मिलीं’
बॉलीवुड के फेमस और रोमांटिक कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की 20 अप्रैल को शादी की 14वीं सालगिरह है। दोनों के फैंस भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हैं। पहली बार इनकी मुलाकात साल 1997 में फिल्म ‘प्यार हो गया’ के सेट पर हुई थी, जिसमें ऐश और बॉबी देओल ने काम किया था। बॉबी और अभिषेक अच्छे दोस्त हैं। 20 अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या और अभिषेक शादी के बंधन में बंधे थे। तब से अबतक दोनों बेहतरीन जिंदगी बिता रहे हैं। लेकिन बिग बी यानी अमिताभ बच्चन जैसे पिता और एश्वर्या जैसी सफल पत्नी के कारण अभिषेक को कई बार ट्रोल भी होना पड़ा है। हालांकि, अभिषेक ट्रोलर्स को जवाब देकर उनकी बोलती बंद करा देते हैं।
2 of 7
abhishek bachchan aishwarya rai bachchan
एक तरफ जहां दोनों के प्रशंसक जोड़ी को खूब पसंद करते हैं तो वहीं, कई ऐसे भी लोग हैं जो इनपर पर ताना मारने से नहीं चूकते। अभी हाल ही में अभिषेक को ट्रोल होना पड़ा था, जब एक यूजर ने ट्विटर पर तंज कसते हुए कहा था कि वो ऐश्वर्या जैसी कामयाब पत्नी डिजर्व नहीं करते हैं। वहीं, कई लोगों ने उनपर यह भी ताना मारा कि अभिषेक से ऐश्वर्या ने इसलिए शादी की क्योंकि वो अमिताभ बच्चन के बेटे हैं। वहीं कई लोग तो ऐश्वर्या के अभिनय को अभिषेक से बेतहर मानते हैं।
3 of 7
aishwarya rai bachchan
उनपर की जाने वाली टिप्पणियों को अभिषेक ज्यादातर नजरअंदाज ही करते आए हैं। लेकिन कभी हद पार होने पर मुंहतोड़ जवाब भी देते हैं। एक बार करण जौहर के चैट शो में अभिषेक शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि ‘ऐश्वर्या ने मुझसे इसलिए शादी नहीं की क्योंकि मैं एक फिल्म स्टार हूं या मैं अमिताभ बच्चन का बेटा हूं। मैंने भी ऐसे ही उनसे शादी नहीं की क्योंकि वह पृथ्वी पर सबसे खूबसूरत महिला हैं या दुनिया की सबसे बड़ी स्टार हैं। हमारे मामले में ऐसा कभी नहीं रहा।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
aishwarya and abhishek
चैट शो के दौरान जब करण जौहर ने अभिषेक से पूछा कि क्या कभी उन्होंने ऐश्वर्या को लेकर असुरक्षा महसूस की है तो अभिषेक ने इसका शानदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ‘उनके और ऐश्वर्या के बीच कभी किसी तरह की असुरक्षा नहीं रही। वो दोनों खुलकर अपनी जिंदगी का आनंद ले रहे हैं।‘
विज्ञापन
5 of 7
salman, abhishek and aishwarya
वहीं, एक मौके पर अभिषेक ने अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा था कि ‘मुझे लगता है कि ऐश्वर्या खूबसूरत हैं और मेरे लिए वह इस धरती की सबसे सुंदर चीज हैं। मैं खुद को शीशे में हर दिन देखता हूं तो यह डरावना लगता है। ऐसे में मैं मुकाबला नहीं करता। मैं कर ही नहीं सकता। हमारे साथ होने की वजह कॉस्मेटिक नहीं थी।‘ ये कोई पहला मौका नहीं था जब अभिषेक ऐश्वर्या की तारीफ करते नजर आए हों। वो कई मौके पर अपनी पत्नी की तारीफ खुलकर करते रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।