{"_id":"61aba6abf4be8a38bc6edfbe","slug":"when-amitabh-bachchan-washed-kareena-kapoor-feet-in-front-of-everyone-know-what-was-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: जब अमिताभ बच्चन ने सबके सामने करीना कपूर के धोए थे पैर, जानिए क्या थी वजह?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: जब अमिताभ बच्चन ने सबके सामने करीना कपूर के धोए थे पैर, जानिए क्या थी वजह?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन, करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘शहंशाह’ यानी अमिताभ बच्चन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह 79 साल की उम्र में भी बॉलीवड इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के बीच शानदार फिल्में लेकर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन को लाखों-करोड़ों लोग अपना रोल मॉडल मानते हैं और उनसे एक बार मिलने की ख्वाहिश रखते हैं। इतना ही नहीं, बॉलीवुड में भी काम करने वाले लोग अमिताभ बच्चन के सामने शांत रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार करीना कपूर ने अमिताभ बच्चन को काफी ज्यादा गलत समझ लिया था, जिस वजह से वह बिग बी से डर भी गई थीं। इतना ही नहीं, बिग बी को करीना के पैर तक धोने पड़ गए थे।
करीना कपूर के साथ हुआ ये किस्सा खुद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए अपने फैंस को बताया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि उन्होंने करीना कपूर के खुद पैर धोए थे, क्योंकि वह काफी ज्यादा डर गई थीं और रो रही थीं।
2 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Social Media
दरअसल, अमिताभ बच्चन और करीना कपूर के बीच का ये किस्सा 80 के दशक का है। उन दिनों अमिताभ बच्चन करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर के साथ फिल्म 'पुकार' की शूटिंग कर रहे थे और इस फिल्म में रणधीर कपूर और बिग बी के एक्शन सीन थे, जिसमें अमिताभ बच्चन ने रणधीर कपूर को काफी मारा था।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
ये सीन जब सेट पर शूट किया जा रहा था, तब करीना कपूर भी वहीं पर मौजूद थीं और वह काफी छोटी थीं। करीना कपूर को पता नहीं था कि शूटिंग के दौरान फाइट के सीन लगभग नकली होते हैं और इसी वजह से अमिताभ और रणधीर के सीन भी नकली थे। लेकिन करीना अपने पिता को पिटते हुए देखकर काफी ज्यादा डर गई थीं। इस दौरान करीना कपूर ने अमिताभ बच्चन को काफी बुरा इंसान समझ लिया था क्योंकि वह करीना के सामने रणधीर को मार रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सीन को देखकर करीना कपूर ने पिता की तरफ भागकर उन्हें अपने गले लगा लिया था। इतना ही नहीं, उनकी आंखें भी आंसू से भर गई थीं और वह काफी ज्यादा डर गई थीं। इस दौरान उनके पैर भी गंदे हो गए थे क्योंकि जब करीना भागकर पिता के पास आई थीं, तब उनके पैर कीचड़ में गंदे हो गए थे। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने करीना कपूर को शांत करने की कोशिश की। बिग बी ने करीना के पैर धोए।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन के इस बर्ताव ने करीना को शांत कर दिया था। इसके साथ ही करीना की गलतफहमी भी दूर हो गई थी, जिसके बाद दोनों ने रिश्ते काफी ठीक हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।