फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बी ने इस तरह किया था केआरके का स्वागत, मनोज बाजपेयी बोले- 'इंडस्ट्री के लोग ऐसों को बढ़ावा न दें'

Sat, 04 Jul 2020 02:34 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sat, 04 Jul 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
when amitabh bachchan welcome to KRK now Manoj Bajpayee said do not encourage such people
अमिताभ बच्चन, केआरके, मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

कथित फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान (केआरके) को लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री दो खेमों में बंटती दिख रही है। हिंदी फिल्मों में हीरो बनने आए कमाल बाद में यूट्यूबर बन गए और ट्विटर पर दो साल पहले खुद अमिताभ बच्चन ने उनका स्वागत भी किया था। अब सुशांत सिंह राजपूत के बारे में केआरके के नए पुराने वीडियोज को लेकर मचे बवाल में मनोज बाजपेयी ने उन लोगों को भी आड़े हाथों लिया है जो उनकी मदद करते रहे हैं।

when amitabh bachchan welcome to KRK now Manoj Bajpayee said do not encourage such people
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके ने सुशांत की असामयिक मृत्यु के बाद हिंदी सिनेमा के एक गुट पर उनके सामाजिक बहिष्कार का आरोप लगाया और ये इशारा करने की कोशिश की कि सुशांत इसी की वजह से अवसाद में गए। शुक्रवार को लेखक निर्देशक मिलाप झावेरी ने सोशल मीडिया पर उपलब्ध केआरके के पुराने वीडियो निकालकर उन्हें फिर से ट्वीट किया और लोगों से इन्हें आखिर तक देखने की गुजारिश भी की। इन वीडियोज को मिलाप के अकाउंट पर अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

when amitabh bachchan welcome to KRK now Manoj Bajpayee said do not encourage such people
मिलाप झावेरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मिलाप के इस ट्वीट को देखने के बाद अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, अभिनेता सुरेश मेनन और वीर दास ने भी मिलाप का समर्थन किया और इस बात में मिलाप की हां में हां मिलाई कि केआरके दरअसल सुशांत सिंह के असामयिक निधन की खबरों का अपने प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
when amitabh bachchan welcome to KRK now Manoj Bajpayee said do not encourage such people
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

इस पूरे मामले में बड़ा ट्विस्ट अभिनेता मनोज बाजपेयी के शनिवार सुबह किए गए ट्वीट से आया। उन्होंने न सिर्फ इस मसले पर मिलाप झावेरी का समर्थन किया बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के उन लोगों से भी ऐसे लोगों का उस्ताद न बनने की अपील भी की। मनोज ने लिखा कि ऐसा न करने वालों के कर्म उनका इंतजार कर रहे हैं। मनोज के इस तीखे ट्वीट को सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं मिली हैं और ज्यादातर लोग उनकी बात का समर्थन कर रहे हैं।

विज्ञापन
when amitabh bachchan welcome to KRK now Manoj Bajpayee said do not encourage such people
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

यहां गौरतलब है कि दो साल पहले अमिताभ बच्चन ने जब केआरके को लेकर अपने ट्विटर हैंडल से उनका स्वागत करने को कहा था तो यूजर्स ने उनकी वॉल पर जाकर ही तमाम तरह के कमेंट किए थे और उन्हें ऐसा न करने की सलाह भी दी थी।


अगले साल तक के लिए खिसकी अजय देवगन की ये फिल्म, इस महान खिलाड़ी की है बायोपिक
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed