😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
When Brahmastra actor Ranbir Kapoor and Pakistani actress mahira khan seen smoking cigarette on the road photos viral on social media
{"_id":"629656c7b4e8a75700470eba","slug":"when-brahmastra-actor-ranbir-kapoor-and-pakistani-actress-mahira-khan-seen-smoking-cigarette-on-the-road-photos-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Throwback Thursday: जब पाक अभिनेत्री के साथ सड़क पर सिगरेट पीते हुए नजर आए रणबीर कपूर, हुआ था खूब बवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Throwback Thursday: जब पाक अभिनेत्री के साथ सड़क पर सिगरेट पीते हुए नजर आए रणबीर कपूर, हुआ था खूब बवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 02 Jun 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ranbir kapoor-mahira khan
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर फिल्मों में शानदार काम के अलावा अपनी प्राइवेट लाइफ के लिए जाने जाते हैं। जल्द ही अभिनेता की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होने वाली है, जिसमें रणबीर कपूर के साथ उनकी पत्नी आलिया भट्ट नजर आएंगी। यह पहली फिल्म होगी, जिसमें दोनों एक साथ नजर आएंगे। आलिया और रणबीर कुछ समय पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया था। लेकिन आलिया के साथ रिश्ते में बंधने से पहले रणबीर कपूर का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, जिसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी शामिल हैं। इतना हीं, दोनों की कुछ तस्वीरों पर भी खूब बवाल हुआ था।
Trending Videos
2 of 4
ranbir kapoor-mahira khan
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2017 में रणबीर कपूर और माहिरा खान की कुछ तस्वीरों ने इंटरनेट पर बवाल खड़ा कर दिया था। इन तस्वीरों में रणबीर और माहिरा न्यूयॉर्क की सड़क पर सिगरेट पीते हुए नजर आए थे। इसी वजह से दोनों को खूब ट्रोल किया गया था। इतना ही नहीं, माहिरा खान के सिगरेट पीने के अलावा कपड़ों पर भी पाकिस्तान में विवाद खड़ा हो गया थाा। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद ये भी दावा किया गया था कि माहिरा और रणबीर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को कभी कंफर्म नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, रणबीर कपूर ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी। अभिनेता ने माहिरा का बचाव करते हुए कहा था, 'मैंने पिछले कुछ महीनों से माहिरा के बेहतरीन व्यक्तित्व को जाना है। वह एक ऐसी शख्सियत हैं और उनकी ऐसी उपलब्धियां हैं और जिस तरह की वह इंसान हैं, इन बातों के लिए मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। उनके बारे में इस तरह से बातें करना और उन्हें जज करना बहुत गलत है। सबसे बड़े दुख की बात ये है कि वह एक महिला हैं इसलिए उन्हें असमानता की नजर से देखा जा रहा है। मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि इस नकारात्मकता को बंद करें और अपनी खूबसूरत जिंदगी के साथ आगे बढ़ें।'
4 of 4
माहिरा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पूरे विवाद पर माहिरा खान ने भी प्रतिक्रिया दी थी। अभिनेत्री ने कहा था, 'मेरे साथ ऐसा पहली बार हुआ है, जब मैं किसी कॉन्ट्रोवर्सी में फंसी हूं। मेरे लिए ये सब काफी हैरान करने वाला था, क्योंकि एक तो आप अपनी जिंदगी में एक नाजुक दौर से गुजर रहे होते हैं और दूसरा आपकी तस्वीरें भी वायरल हो जाती हैं, जिससे आप एक ऐसे विवाद में फंस जाते हैं। इस विवाद से समझ आता है कि आपके देश के लोग जो आपको इतना प्यार और सम्मान देते हैं, वह आपको कुछ चीजों को करता देखना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। मैं ईमानदारी से कहूं तो ये पूरा मुद्दा के इतना लंबा चलना मुझे बेहद ही बेतुका लगा था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X