फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka: 'मैं धीरे से चलने लगी थी और एहतियात से...,' जब प्रियंका पर चल गया था 'एतराज' की सोनिया का जादू

Fri, 21 Apr 2023 08:48 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 21 Apr 2023 08:48 AM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'एतराज' में निभाए गए अपने सोनिया के किरदार को लेकर बड़ा दावा किया है। साथ ही इसका अपनी जिंदगी पर पड़े प्रभाव का भी खुलासा किया है। 
 

विज्ञापन
when citadel actress Priyanka Chopra behaving like Aitraaz character Sonia in real life mom scolded her
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा अपनी मेहनत और शानदार एक्टिंग के दम पर आज ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। एक्ट्रेस बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री के ए-लिस्टर सितारों की लिस्ट में शामिल हैं। देसी गर्ल ने जिन भी फिल्मों में काम किया है, उसके किरदार में खुद को पूरी तरह ढालकर लोगों को अपना दीवाना बनाया है। प्रियंका की फिल्म 'एतराज तो सबको याद ही होगी, इस मूवी में उन्होंने नेगेटिव भूमिका निभाई थी। हालांकि, अब पीसी ने अपने उस किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है, साथ ही यह भी बताया है कि कैसे 'सोनिया' के कैरेक्टर उनकी निजी जिंदगी को प्रभावित करने लगा था। 

when citadel actress Priyanka Chopra behaving like Aitraaz character Sonia in real life mom scolded her
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद साल 2003 की फिल्म 'द हीरो' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। डीवा की शानदार भूमिकाओं और बेहतरीन एक्टिंग का ही नतीजा रहा कि वह टिनसेल टाउन की सफल एक्ट्रेस बनकर उभरीं। 

when citadel actress Priyanka Chopra behaving like Aitraaz character Sonia in real life mom scolded her
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2004 में अक्षय कुमार, करीना कपूर और अमरीश पुरी के साथ फिल्म 'एतराज' में काम किया। उन्होंने इसमें सोनिया की भूमिका निभाई जिसने पैसों के लालच में एक अमीर आदमी से शादी की। इसी को लेकर अब 'सिटाडेल' एक्ट्रेस ने बड़ा खुलासा किया है, साथ ही इस किरदार का अपनी निजी जिंदगी पर पड़े असर के बारे में खुलासा करती नजर आई हैं। 

Jiah Khan Case: जिया खान आत्महत्या केस की सुनवाई हुई पूरी, इस दिन अदालत सुना सकती है फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
when citadel actress Priyanka Chopra behaving like Aitraaz character Sonia in real life mom scolded her
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह वास्तविक जिंदगी में भी सोनिया बन गई थीं। एक्ट्रेस ने कहा, 'एक समय पर मैं निजी जिंदगी में भी सोनिया की तरह व्यवहार करने लगी थी। मैं इतनी ज्यादा बदल गई थी कि मेरी मां ने मुझे अपने बदलाव से रूबरू कराने के लिए चुपके से एक वीडियो शूट किया था। फिर मेरी मां ने कहा कि तुम मेरे घर में आने से पहले इसे बाहर निकाल दिया करो।' 

Pamela Chopra: पामेला चोपड़ा के निधन पर भावुक हुईं फरीदा जलाल, DDLJ के समय को याद करते हुए कही यह बात

विज्ञापन
when citadel actress Priyanka Chopra behaving like Aitraaz character Sonia in real life mom scolded her
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका से पूछा गया कि क्या वह सोनिया की तरह बुरा व्यवहार करने लगी थीं तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'नहीं, क्योंकि सोनिया बुरा व्यवहार नहीं करती थी। हालांकि, मैं धीरे-धीरे चलने लगी थी और एहतियात के साथ बात करना शुरू कर दिया था।' प्रियंका ने खुद को सामान्य स्थिति में वापस लाने का श्रेय अपनी मां मधु चोपड़ा को दिया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि जब फिल्म की शूटिंग हो रही थी तब वह छोटी थीं और अक्षय और करीना के साथ काम करने से भी घबरा रही थी। घटना के बारे में बताते हुए प्रियंका ने खुलासा किया कि उनकी मां ने सोनिया की तरह उनके व्यवहार को रिकॉर्ड किया और उन्हें दिखाया। उसी पर प्रतिक्रिया देते हुए पीसी ने कहा, 'मैं बहुत शर्मिंदा थी। मुझे जल्द ही एहसास हुआ कि मुझे अपने किरदारों को सेट पर छोड़ना होगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed