सब्सक्राइब करें

Ek Villain Returns Trailer: लौट के फिल्म एकता कपूर के पास आई, ट्रेलर लॉन्च पर खुद सुनाया पूरा किस्सा

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Thu, 30 Jun 2022 08:26 PM IST
विज्ञापन
When Ekta Kapoor asked for Rohit Shetty film Ek Villain Returns project as a gift on Rakshabandhan
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आठ साल पहले सिर्फ 35 करोड़ रुपये में बनी एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई करके बॉक्स ऑफिस धमाका किया। फिल्म का नाम ‘एक विलेन’। सितारे थे इसके सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर। भट्ट कैंप से बाहर निकले निर्देशक मोहित सूरी ने अपना सिक्का इस फिल्म से जमाया। फिर बारी आई इसके सीक्वल की तो कहते हैं कि फिल्म के सितारों को लेकर मोहित सूरी की फिल्म की निर्माता एकता कपूर से अनबन हो गई। मोहित इसकी सीक्वेल लेकर रोहित शेट्टी के पास गए, लेकिन एकता कपूर धाकड़ बिजनेसवूमन हैं। उन्होंने कुछ ऐसा चक्कर चलाया कि घूम फिरकर फिल्म उन्हीं के पास आ गई। ये कैसे हुआ इसका खुलासा खुद एकता कपूर ने गुरुवार को फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के ट्रेलर लांच पर किया।

When Ekta Kapoor asked for Rohit Shetty film Ek Villain Returns project as a gift on Rakshabandhan
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हुआ यूं कि मोहित सूरी ने 'एक विलेन रिटर्न्स' का सब्जेक्ट जब रोहित शेट्टी को सुनाया तो रोहित शेट्टी इस फिल्म को बनाने के लिए तुरंत राजी हो गए। एकता कपूर के छोड़े ‘जासूसों’ ने ये बात उन्हें बताई और उन्होंने रोहित से ये फिल्म रक्षा बंधन के गिफ्ट के तौर पर मांग ली। एकता कपूर कहती है, 'रोहित शेट्टी मेरे राखी भाई हैं इसलिए उन्होंने मना नहीं किया और यह प्रोजेक्ट उन्होंने मुझे बहन समझ कर दे दिया।' ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया की अहम भूमिकाएं हैं।

When Ekta Kapoor asked for Rohit Shetty film Ek Villain Returns project as a gift on Rakshabandhan
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एकता कपूर ने छोटे परदे पर बिगड़ते रिश्तों को तो खूब दिखाया है। अब वह विलेन की नई परिभाषा बनाने जा रही हैं। वह कहती हैं, ‘फिल्मों में हमने हीरो के टूटते दिल को बहुत दिखाया है। अब बारी विलेन के टूटते दिल को दिखाने की है। विलेन के अंदर भी दिल होता है और जब उनका दिल टूटता है तो वो किस हद तक जा सकता है। वह इस फिल्म में दिखेंगे। अभी तक मैंने धारावाहिकों में मैंने टूटते बिगड़ते रिश्तों को दिखाया है अब बड़े परदे पर विलेन के टूटते दिल को दिखाने की बारी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
When Ekta Kapoor asked for Rohit Shetty film Ek Villain Returns project as a gift on Rakshabandhan
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया

एकता कपूर कहती हैं, ‘हर इंसान के अंदर एक विलेन होता है। जब मौका मिलता है तो उसके अंदर का विलेन बाहर आ जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, इसलिए मेरा सुझाव है कि वैलेंटाइन डे की तरह विलेनटाइन डे भी मनाना चाहिए।’ अब यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि 'एक विलेन रिटर्न्स' में असली विलेन कौन है, अर्जुन कपूर या जॉन अब्राहम? वैसे ट्रेलर में अर्जुन कपूर का यह डायलॉग जरूर सुनने को मिलता है जब वह जॉन अब्राहम को कहते हैं कि अगर तुम इस कहानी के हीरो तो मैं विलेन। लेकिन ट्रेलर में मात्र इतने सीन की वजह से यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि असली विलेन कौन है।

विज्ञापन
When Ekta Kapoor asked for Rohit Shetty film Ek Villain Returns project as a gift on Rakshabandhan
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’  का ट्रेलर शुरू होता है ‘एक विलेन’ के हीरो रितेश देशमुख से। बताया जाता है कि आठ साल पहले विलेन की कहानी शुरू हुई। लोगों को लगा था कि ये कहानी खत्म हो गई है। लेकिन, ऐसा नहीं है विलेन वापस आ गया है। वह उन लड़कियों को निशाना बनाता है, जो एकतरफा प्यार करती हैं। ये विलेन टूटे दिलों का मसीहा बनने आया है। ये फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed