{"_id":"618770b7ec5fb864ff476fb9","slug":"when-farah-khan-was-insulted-at-the-airport-for-calling-geeta-kapur-mummy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zee Comedy Show: गीता कपूर द्वारा 'मम्मी' बुलाने पर फराह खान की एयरपोर्ट पर हुई थी बेइज्जती, शो में सुनाया किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Zee Comedy Show: गीता कपूर द्वारा 'मम्मी' बुलाने पर फराह खान की एयरपोर्ट पर हुई थी बेइज्जती, शो में सुनाया किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फराह खान, गीत कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर-फिल्मकार फराह खान और कोरियोग्राफर गीता कपूर का खूबसूरत रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों के बीच उम्र का ज्यादा अंतर नहीं है लेकिन इसके बावजूद गीता फराह को मां कहती हैं और अक्सर वह अपनी फराह मां की तारीफ भी करती नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं, फराह ने भी गीता को हमेशा एक बेटी की तरह प्यार दिया है। हाल ही में, फराह खान के ‘जी कॉमेडी शो’ का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें गीता कपूर बतौर गेस्ट पहंचीं। यहां पर दोनों ने खूब सारी मस्ती की।
इस शो में फराह ने गीता कपूर की जमकर तारीफ की। तो दूसरी तरफ गीता कपूर ने ये बताया कि वह फराह को मां क्यों कहती हैं। हालांकि, इसी बीच फराह ने उस घटना को याद किया, जब गीता कपूर द्वारा मां कहने की वजह से फराह खान की एयरपोर्ट पर बेइज्जती हो गई थी। इतना ही नही, उन्हें एयर हॉस्टेज ने टोक भी दिया था।
2 of 5
फराह खान, गीत कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शो में गीता कपूर ने कहा, ‘मैं जब भी किसी काम, शूट या इवेंट के लिए जाती थी तो मेरी मां मेरे साथ ट्रैवल करती थी। हालांकि, जब मैंने उनके (फराह खान) साथ काम करना शुरू किया, तो हमें बहुत विदेश यात्रा करनी पड़ी। उस दौरान मेरी मां मेरे साथ यात्रा नहीं कर सकती थी। लेकिन फराह ने एक मां की तरह मेरा ख्याल रखा और मुझे उनसे मां का प्यार और सुरक्षा महसूस हुई, तभी से मैं उन्हें अपने दिल से 'मम्मा' कहने लगी।’
3 of 5
फराह खान, गीत कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
गीता की इस बात के बाद फराह खान ने उस घटना को याद किया, जब उन्हें बेइज्जती का सामना करना पड़ा था। फराह ने कहा, ‘एक बार हम एयरपोर्ट पर थे। इस वक्त मैंने डेनिम शॉट्स और टॉप पहना हुआ था उस आउटफिट में मैं काफी सुंदर लग रही थी। तभी पीछे से गीता चिल्लाते हुए आई, ‘मम्मी मम्मी...’ जिससे सभी हैरान हो गए थे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फराह खान, गीत कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे फराह खान ने कहा, ‘गीता की बात सुनकर एयर हॉस्टेज भी हैरान रह गई थीं। उन्होंने मेरे पास आकर कहा कि, आप इतनी यंग होकर इतनी बड़ी लेडी की मम्मी कैसे हो सकती हैं? वो बहुत शर्मनाक था।’ फराह ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि, गीता उनकी बेटी की तरह हैं और वो आपसे में खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते हैं, जो हमेशा ऐसे ही रहेगा।
विज्ञापन
5 of 5
फराह खान, गीत कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
गीता कपूर ने अपने करियर की शुरूआत फराह खान के साथ की थी। उन्होंने फराह खान को कई फिल्मों में असिस्ट किया है, जिसमें 'मोहब्बतें', 'कुछ कुछ होता है', 'कल हो न हो', 'ओम शांति ओम', जैसी फिल्में शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।