सब्सक्राइब करें

Bollywood: इस एक्ट्रेस के कारण धर्मेंद्र और विनोद खन्ना में हो गई थी लड़ाई, जानिए पूरा मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 16 Dec 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
When friends Vinod Khanna and Dharmendra clashed because of this actress
धर्मेंद्र और विनोद खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र और विनोद खन्ना के बीच काफी आत्मीय संबंध रहा। विनोद खन्ना अभिनेता धर्मेंद्र को अपना बड़ा भाई मानते थे। यहां तक कहा जाता है कि विनोद खन्ना एक्टर धर्मेंद्र की किसी बात को मना नहीं करते थे। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और यह संबंध और गहरा हो गया। लेकिन, एक बार दोनों के बीच लड़ाई भी हो गई थी। कहा जाता है कि धर्मेंद्र और विनोद खन्ना के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि हीमैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने गुस्से में आकर विनोद खन्ना को धक्का दे दिया। आइए जानते हैं क्या यह पूरा मामला?



 

Trending Videos
When friends Vinod Khanna and Dharmendra clashed because of this actress
धर्मेंद्र की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/aapkadharam

यह उस वक्त की बात है जब धर्मेंद्र और विनोद खन्ना के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। बताया जाता है कि अभिनेता धर्मेंद्र ने एक शाम विनोद खन्ना को अपने साथ बैठने के लिए बुलाया था। पर विनोद खन्ना ने आने से इंकार कर दिया। इसकी वजह यह थी कि उस वक्त विनोद खन्ना अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ व्यस्त थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
When friends Vinod Khanna and Dharmendra clashed because of this actress
विनोद खन्ना - फोटो : Social Media

उनदिनों अभिनेत्री अमृता सिंह और विनोद खन्ना के अफेयर की खबरें काफी चर्चाओं में थी। धर्मेंद्र के बारे में मशहूर है कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद उन्हें महफिल सजाने का शौक था। अक्सर फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ महफिल जमा लेते थे। अमृता सिंह के करीब आने की वजह से विनोद खन्ना उनकी महफिलों में शामिल नहीं हो पाते थे। धर्मेंद्र को विनोद खन्ना का इस तरह उनकी महफिल से कटना पसंद नहीं आया।
 

When friends Vinod Khanna and Dharmendra clashed because of this actress
विनोद खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

जिसके कारण एक बार धर्मेंद्र अभिनेता विनोद खन्ना पर  काफी गुस्सा हो गए। गुस्से में धर्मेंद्र ने एक्ट्रेस अमृता सिंह को काफी भला-बुरा कह दिया। कहा यह भी जाता है कि धर्मेंद्र उस वक्त नशे में थे। उन्हें नशे में देखकर विनोद खन्ना ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। पर जब सुबह भी धर्मेंद्र नहीं माने और उन्होंने फिर से अमृता के लिए भला-बुरा कहा, तो विनोद खन्ना को गुस्सा आ गया। 

 

विज्ञापन
When friends Vinod Khanna and Dharmendra clashed because of this actress
अमृता सिंह
अमृता सिंह के लिए विनोद खन्ना अपने करीबी दोस्त धर्मेंद्र से लड़ गये। कहा जाता है कि दोनों के बीच  लड़ाई इतनी बढ़ गई कि धर्मेंद्र ने गुस्से में आकर विनोद को धक्का दे दिया। वहीं, विनोद खन्ना ने भी धर्मेंद्र का कॉलर पकड़ लिया। दो दोस्तों को ऐसे लड़ता देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गये।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed