जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की गिनती बॉलीवुड के क्यूट कपल में होती है। जेनेलिया और रितेश की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। जेनेलिया ने यूं तो अपनी शुरुआत साउथ इंडियन फिल्मों से की थी। लेकिन बाद में वो हिंदी सिनेमा में भी सक्रिय हो गईं। जेनेलिया शादी के बाद से फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं। लेकिन इसकी चेतावनी जेनेलिया को पहले ही मिल चुकी थी।
रितेश देशमुख संग शादी करने पर जेनेलिया को सुननी पड़ी थीं ऐसी बातें, खुद किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेनेलिया डिसूजा अपने परिवार को भलीभांति संभाल रही हैं। जेनेलिया ने परिवार को संभालने और बच्चों की परवरिश के लिए अपने करियर को भी साइडलाइन कर दिया। लेकिन शादी करने से पहले लोगों ने जेनेलिया को चेतावनी दी थी कि शादी के बाद उनका करियर खत्म हो जाएगा। इस बारे में खुद जेनेलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया।
हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान जेनेलिया डिसूजा ने इस बात का खुलासा किया है। जेनेलिया ने बताया 'जब मेरी शादी हो रही थी तो लोग मुझे कहते थे ओह तुम शादी कर रही हो, एक लड़की के लिए उसका करियर खत्म हो जाता है। मैंने सब सुना और तय किया कि मुझे कोई शादी करने से नहीं रोक सकता क्योंकि मैं शादी करना चाहती थी'।
बता दें कि रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत एक साथ की थी। दोनों ने साल 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म के सेट पर ही दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। शादी से पहले दोनों ने करीब 10 साल एक दूसरे को डेट किया। साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के दो बेटे रियान और राहिल हैं।
वहीं बात करें रितेश देशमुख की तो रितेश महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय विलास राव देशमुख के बेटे हैं। रितेश को पिता की तरह पॉलिटिक्स में रुचि नहीं थी और उन्होंने अपने लिए फिल्म लाइन में करियर तलाशा। उन्होंने साल 2003 से करियर की शुरुआत की। रितेश 'मस्ती', 'हाउसफुल', 'धमाल', 'एक विलेन', 'मरजावां', 'क्या कूल हैं हम' जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं।
पढ़ें: भारती सिंह की वजह से 'द कपिल शर्मा शो' पर लटकी तलवार, कपिल और चैनल से चल रही खींचतान