फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोमांटिक सीन को लेकर लड़ पड़े थे हेमा मालिनी और मिथुन, पढ़िए दिलचस्प किस्सा

Mon, 15 Mar 2021 06:30 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 15 Mar 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
When Hema Malini slammed Mithun Chakraborty for cutting her scenes from Movie Galiyon Ka Badshah know this interesting story
हेमा मालिनी, मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में पर्दे के पीछे के कई किस्से ऐसे होते हैं जो दर्शकों को फिल्म जितने ही दिलचस्प लगते हैं। ऐसा ही एक किस्सा है मिथुन चक्रवर्ती और हेमा मालिनी का जब एक फिल्म को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई थी। हेमा और मिथुन दोनों ही बॉलीवुड का बड़ा नाम रहे हैं। आज दोनों राजनीति में भी सक्रिय हैं। सबसे खास बात ये है कि दोनों ही सितारे बीजेपी से जुड़े हैं। हालांकि एक फिल्म के दौरान दोनों सितारों के बीच खूब बहस हो गई थी।

When Hema Malini slammed Mithun Chakraborty for cutting her scenes from Movie Galiyon Ka Badshah know this interesting story
मिथुन चक्रवर्ती, हेमा मालिनी - फोटो : Instagram

ये बात है साल 1988 की जब मिथुन चक्रवर्ती और हेमा मालिनी को फिल्म 'गलियों का बादशाह' में कास्ट किया गया था। उन दिनों हेमा मालिनी तो इंडस्ट्री की मशहूर हीरोइन थी हीं, मिथुन भी बड़े स्टार हुआ करते थे। इस फिल्म में दोनों के काफी रोमांटिक सीन भी फिल्माए गए थे।

When Hema Malini slammed Mithun Chakraborty for cutting her scenes from Movie Galiyon Ka Badshah know this interesting story
हेमा मालिनी - फोटो : Twitter- @BombayBasanti

खबरों की मानें तो इस फिल्म के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने निर्देशक से कहा था कि हेमा मालिनी के मुकाबले फिल्म में उनके सीन ज्यादा रखें जाएं। उन्होंने कहा था कि हेमा के कुछ सीन फिल्म से हटा देने चाहिए। वहीं हेमा को निर्देशक और मिथुन चक्रवर्ती की इस बात चीत का पता चल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Hema Malini slammed Mithun Chakraborty for cutting her scenes from Movie Galiyon Ka Badshah know this interesting story
मिथुन चक्रवर्ती का होटल - फोटो : mithunhotels.com

हेमा मालिनी ने पता किया कि फिल्म में उनके और मिथुन चक्रवर्ती के निभाए कुछ रोमांटिक सीन को भी फिल्म से हटा दिया गया था। इसके बाद हेमा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वो निर्देशक के पास जा पहुंची। उन्होंने मिथुन और निर्देशक शेर जंग से कहा कि अगर फिल्म में इंटीमेट सीन नहीं रखने थे तो फिल्माए क्यों। क्या ये एक तरह का शोषण नहीं है?

विज्ञापन
When Hema Malini slammed Mithun Chakraborty for cutting her scenes from Movie Galiyon Ka Badshah know this interesting story
हेमा मालिनी, मिथुुन चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

इसके बाद फिल्म के निर्देशक शेर जंग सिंह ने कहा कि उन्होंने फिल्म के वही सीन हटाए हैं जो उन्हें लगा कि जरूरी नहीं है, लेकिन हेमा किसी भी तरह से सुनने को तैयार नहीं हुईं। इसके बाद उन्होंने फिल्म के दूसरे अभिनेता राजकुमार से इस बात की शिकायत की । राजकुमार ने हेमा का साथ देते हुए फिल्म के निर्देशक को डांट लगाई। कहा जाता है कि उस फिल्म के बाद मिथुन चक्रवर्ती और हेमा मालिनी के बीच लंबे समय तक कड़वाहट बनी रही। हालांकि समय के साथ चीजें सुधरी और उनमें फिर दोस्ती हो गई। इन दिनों दोनों ही सितारे राजनीति में सक्रिय हैं। हेमा मालिनी जहां मथुरा से दूसरी बार लोकसभा सांसद बनी हैं तो वहीं मिथुन ने बंगाल चुनावों के मद्देनजर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed