साल 1995 में राकेश रोशन के निर्देशन में बनी फिल्म करण अर्जुन में शाहरुख खान, सलमान खान और राखी गुलजार ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को 22 नवंबर 2024 को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म के पुनः रिलीज होने के एक दिन बाद ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ खास पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। यह तस्वीरें न केवल फिल्म के सेट के लम्हों को ताजा कर रही हैं, बल्कि उन यादगार पलों को भी जीवंत कर रही हैं, जो उन्होंने शाहरुख और सलमान के साथ बिताए।
Hrithik Roshan: जब शाहरुख-सलमान को रोकने के लिए कार के बोनट पर कूद पड़े ऋतिक, साझा किया दिलचस्प किस्सा
ऋतिक रोशन ने करण अर्जुन के सेट से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान और सलमान खान रात को दिल्ली जाने के लिए कार में बैठने वाले थे। ऋतिक ने कार के बोनट पर कूदकर उन्हें रोका था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म में ऋतिक ने अपने पिता के लिए बतौर सहायक निर्देशक काम कर रहे थे। उन्होंने शनिवार (23 नवंबर) को इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट की दो तस्वीरें साझा की। इनमें शाहरुख, सलमान और ऋतिक को फिल्म के सेट पर देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में ऋतिक सलमान और शाहरुख के साथ पहाड़ों के सुंदर दृश्य के बीच पोज देते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में शाहरुख खान पतंग उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि सलमान खान मंझा पकड़े दिख रहे हैं। साथ ही, ऋतिक और फिल्म की टीम के कुछ सदस्य भी उनके साथ खड़े हैं।
View this post on Instagram
ऋतिक ने इन तस्वीरों के साथ एक दिलचस्प कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने करण अर्जुन के सेट पर बिताए गए दिनों को याद किया। ऋतिक ने कहा, "करण अर्जुन का अनुभव... मैं उस समय करण और अर्जुन के साथ युवा कबीर की तरह दिखता था। जब फिल्म रिलीज हुई तो मिनर्वा थिएटर मुख्य थिएटर था। मैं और पापा के दूसरे सहायक निर्देशक अनुराग (जो दूसरी तस्वीर में सफेद स्वेटशर्ट पहने हुए हैं) ने फिल्म की प्रिंट देखी थी और हमें यह देखकर बहुत निराशा हुई थी। प्रिंट बहुत डार्क और डल लग रहा था, इसलिए हमने पूरी स्क्रीन को धोने का निर्णय लिया। जब स्क्रीन की गंदगी और धूल साफ हुई, तो हमने मैनेजर को यह कहते हुए सुना कि आज 15 सालों के बाद यह स्क्रीन धुली है।"
ऋतिक ने इसके अलावा एक और मजेदार किस्सा भी साझा किया, जिसमें शाहरुख और सलमान ने एक बार रात को दिल्ली जाने का प्लान बनाया था। ऋतिक ने लिखा, "एक और मजेदार घटना 'भंगड़ा पा ले' गाने के दौरान हुई। एक रात शाहरुख और सलमान की टीम ने सरिस्का से दिल्ली जाने का फैसला किया था और अगले दिन सुबह तक वापस आने का वादा किया था। मैं बहुत हैरान था और उन्हें रोकने के लिए कार के बोनट पर कूद पड़ा। शूटिंग का समय सुबह 6 बजे का था। मुझे यह सुनिश्चित करना था कि मेरे पापा का दिन खराब न हो। शुक्र है, ऐसा नहीं हुआ। 17 साल की उम्र में सलमान और शाहरुख को अभिनय करते हुए देखना मेरे लिए एक बेहतरीन अनुभव था। यह सेट पर सबसे अच्छा प्रैक्टिकल एक्टिंग स्कूल था।"
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द ही वॉर 2 में नजर आने वाले हैं। यशराज की इस स्पाई यूनिवर्स की फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में दक्षिण भारत के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।
Ajaz Khan Election: इंस्टाग्राम पर 56 लाख फॉलोअर्स, लेकिन वोट मिले सिर्फ 155, वर्सोवा सीट से हारे यह अभिनेता