फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy birthday Lata Mangeshkar: 'आएगा आने वाला' के लिए मिली तारीफ से डर गई थीं लता मंगेशकर, बेहद दिलचस्प है किस्सा

Mon, 28 Sep 2020 03:44 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 28 Sep 2020 03:44 AM IST
विज्ञापन
When Jaddanbai Appreciate Lata Mangeshkar For Her Song Aayega Aane Wala From Film Mahal
लता मंगेशकर - फोटो : फाइल फोटो

स्वर कोकिला लता मंगेशकर अपना 91वां जन्मदिन मना रही हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मीं लता मंगेशकर के पिता का नाम दीनानाथ मंगेशकर था। लता को गायिकी अपने पिता से ही विरासत में मिली थी। एक समय लता की जिंदगी में ऐसा भी था जब उनकी पतली आवाज की वजह से उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आगे बढ़ती गईं। लता मंगेशकर ने सालों तक फिल्म इंडस्ट्री को अपनी आवाज के जादू से लबरेज किया है। ऐसे में उनके कई मशहूर किस्से भी हैं। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं 'आएगा आने वाला...' गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान का एक बेहद दिलचस्प किस्सा...

When Jaddanbai Appreciate Lata Mangeshkar For Her Song Aayega Aane Wala From Film Mahal
लता मंगेशकर - फोटो : फाइल फोटो

लता मंगेशकर के जीवन से जुड़े कई दिलचस्प किस्से 'लता- सुर गाथा' किताब में मिलते हैं। संगीत की दुनिया में लता के सफर को उनके ही शब्दों में पेश करने का काम किया है कवि और संगीत के स्कालर यतींद्र मिश्र ने। यतींद्र ने इस पुस्तक को तैयार करने के लिए लता मंगेशकर के साथ छह साल तक टुकड़ों-टुकड़ों में बातचीत की है। इस पुस्तक में शामिल दिलचस्प किस्सों में शामिल एक किस्सा 'महल' फिल्म के गाने 'आएगा आना वाला...आएगा' से जुड़ा है।

When Jaddanbai Appreciate Lata Mangeshkar For Her Song Aayega Aane Wala From Film Mahal
फिल्म- महल - फोटो : फाइल फोटो

1948-49 का जमाना था, तब रिकॉर्डिंग स्टूडियो नहीं होते थे, न ही अलग से कोई व्यवस्था। अक्सर गाने को कैद करने के लिए खाली स्टूडियो, पेड़ों के पीछे की जगह या फिर ट्रक के अंदर व्यवस्था की जाती थी। इस गाने से जुड़े अनुभव के बारे में लता बताती हैं, 'फिल्म लाहौर की शूटिंग चल रही थी, बॉम्बे टॉकीज में जद्दनबाई और नरगिस दोनों मौजूद थीं। मैंने वहीं अपना गाना रिकॉर्ड करना शुरू किया। जद्दनबाई ध्यान से सुनती रहीं। बाद में मुझे बुलाकर कहा- 'इधर आओ बेटा, क्या नाम है तुम्हारा। जी लता मंगेशकर।'

विज्ञापन
विज्ञापन
When Jaddanbai Appreciate Lata Mangeshkar For Her Song Aayega Aane Wala From Film Mahal
लता मंगेशकर - फोटो : @FilmHistoryPic

आगे उन्होंने कहा 'अच्छा तुम मराठन हो ना?' 'जी हां, 'इस पर जद्दनबाई खुश होते हुए बोलीं- 'माशाअल्लाह क्या बगैर कहा है। दीपक बगैर कैसे परवाने जल रहे हैं... में 'बगैर' सुनकर तबीयत खुश हो गई। ऐसा तलफ्फुज हर किसी का नहीं होता बेटा। तुम निश्चित ही एक रोज बड़ा नाम करोगी।' लता मंगेशकर इस शाबाशी से खुश हो गई थीं। मगर उनके भीतर आनंद के साथ थोड़ा डर भी प्रवेश कर गया था।

विज्ञापन
When Jaddanbai Appreciate Lata Mangeshkar For Her Song Aayega Aane Wala From Film Mahal
लता मंगेशकर - फोटो : twitter@mangeshkarlata

इस डर के बारे में उन्होंने बताया, 'बाप रे! इतने बड़े-बड़े लोग मेरे काम को सुनने आ रहे हैं और इतने ध्यान से एक-एक शब्द पर सोचते-विचारते हैं।' बता दें कि आएगा आने वाला...आएगा, लता मंगेशकर का शुरुआती सुपरहिट गाना बना, हालांकि इस गीत के रिकॉर्ड के बाजार में आने से पहले संगीतकार खेमचंद प्रकाश का निधन हो गया था, ये बात आज भी लता मंगेशकर को खलती है।

पढ़ें: जब लता मंगेशकर ने किया था कोरस गायक के रूप में काम, खुद सुनाया था पूरा किस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed