{"_id":"60845d3b5b220241142be108","slug":"when-mehmood-slapped-rajesh-khanna-on-the-set-of-janta-hawaldar-because-he-was-late","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वो अभिनेता जिसने राजेश खन्ना को जड़ दिया था थप्पड़, कहा था- सुपरस्टार होंगे अपने घर में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वो अभिनेता जिसने राजेश खन्ना को जड़ दिया था थप्पड़, कहा था- सुपरस्टार होंगे अपने घर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राजेश खन्ना
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के वो अभिनेता थे जिन्होंने बॉलीवुड में 15 बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में दी थीं। उनका ये रिकॉर्ड आज तक कोई अभिनेता नहीं तोड़ पाया। एक समय ऐसा था जब राजेश खन्ना के पीछे दुनिया पागल थी। लड़कियां उनके नाम का सिंदूर लगाया करती थीं और लड़के उनके जैसे हेयर कट करवाया करते थे। उन्हें अपनी फिल्म में साइन करने के लिए निर्माता निर्देशकों की लाइन लगा करती थी। हालांकि उसी दौर में वो किस्सा भी खूब मशहूर हुआ था जब बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता ने राजेश खन्ना को तमाचा जड़ दिया था।
2 of 5
महमूद
- फोटो : सोशल मीडिया
ये अभिनेता कोई और नहीं बल्कि महमूद थे जो इंडस्ट्री के बड़े स्टार रह चुके थे। फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ वो बतौर निर्देशक भी काम कर रहे थे। उन्होंने 1979 में आई फिल्म 'जनता हवालदार; के लिए राजेश खन्ना को साइन किया था। वहीं हेमा मालिनी फिल्म की लीड हीरोइन थीं।
3 of 5
राजेश खन्ना
- फोटो : Twitter
इस फिल्म की शूटिंग महमूद अपने फॉर्म हाउस में कर रहे थे। एक दिन महमूद के बेटे की मुलाकात राजेश खन्ना से हुई और वो उन्हें हैलो बोलकर निकल गए। राजेश खन्ना उन दिनों सुपरस्टार थे।उन्होंने अपने सामने लोगों को पागल होते देखा था ऐसे में महमूद के बेटे का सामान्य तौर पर हैलो कहकर आगे निकल जाना उन्हें अच्छा नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महमूद, राजेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
राजेश खन्ना इस बात से नाराज हो गए और सेट पर देर से आने लगे। वो अक्सर फिल्मों के सेट पर देर से ही जाते थे। हालांकि इससे महमूद को फिल्म शूट करने में परेशानी होने लगी थी। राजेश खन्ना के लिए महमूद को घंटों इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन
5 of 5
राजेश खन्ना
ऐसे एक दिन महमूद अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाए और जब राजेश खन्ना सेट पर देर से पहुंचे तो उन्होंने एक तमाचा जड़ दिया। महमूद ने कहा, 'आप सुपरस्टार होंगे अपने घर के, मैंने फिल्म के लिए आपको पूरा पैसा दिया है और आपको फिल्म पूरी करनी ही पड़ेगी'। उस एक थप्पड़ ने राजेश खन्ना को कुछ पलों के लिए उनका स्टारडम भूला दिया था। इसके बाद वो शूटिंग के लिए वक्त पर आने लगे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।