{"_id":"60caf75c0e64983c7d39fef0","slug":"when-neelam-kothari-badly-burnt-her-leg-because-of-chunky-panday-know-here-full-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: जब चंकी पांडे की वजह से जल गए थे नीलम कोठारी के पैर, एक्टर को करना पड़ा था ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: जब चंकी पांडे की वजह से जल गए थे नीलम कोठारी के पैर, एक्टर को करना पड़ा था ये काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चंकी पांडे, नीलम कोठारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमा जगत में सेलेब्स के तमाम किस्से कहानियां मशहूर है और अक्सर इंटरव्यू या कुछ पुरानी वीडियो के जरिए सामने आते रहते हैं। कई फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके अभिनेता चंकी पांडे कई बार पुराने किस्से सुनाते हुए फैंस को हैरान कर देते हैं। एक चंकी पांडे ने बताया था कि साल 2009 में मुंबई के मुलुंड इलाके में रहने वाले बिजनेसमैन के घर से उन्हें ये अजीब ऑफर आया था। की ने बताया कि, बिजनेसमैन के घरवालों ने उनसे ये रिक्वेस्ट की थी कि वो उनकी शोक सभा में आए और थोड़ा रोना-धोना भी करें। ताकि बिजनेसमैन ने जिन लोगों से उधार लिया है वो ये समझ ले कि, उसने उनके पैसे मेरी किसी फिल्म में इनवेस्ट कर दिये है। लेकिन अब चंकी पांडे ने दूसरा खुलासा किया है।
अभिनेता ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंंने एक्ट्रेस नीलम कोठारी से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है। चंकी पांडे का ये खुलासा सुनकर सभी लोग हैरान है कि ऐसा कैसा हो गया। एक्टर ने बताया है कि एक बार एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने अपने पैर बुरी तरह से जला लिए थे। उन्होंने जब एक्ट्रेस के पैर देखे तो उन्हें काफी बुरा लगा और उन्होंने एक्ट्रेस से माफी भी मांगी।
2 of 5
चंकी पांडे, नीलम कोठारी
- फोटो : सोशल मीडिया
90 दशक की मशहूर अभिनेत्री नीलम कोठारी ने चंकी पांडे के साथ कई फिल्मों जैसे पाप की दुनिया, आग ही आग, घर का चिराग में साथ काम किया। चंकी पांडे ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब निर्देशक पहलाज निहलानी ने उन्हें बताया कि एक्ट्रेस नीलम कोठारी के साथ फिल्म में काम करना है तो मैं पागल ही हो गया।
3 of 5
चंकी पांडे, नीलम कोठारी
- फोटो : सोशल मीडिया
चंकी पांडे कहते हैं, 'एक्ट्रेस नीलम कोठारी उस वक्त ही सबसे खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से थीं। जिनके साथ हर एक्टर फिल्म करना चाहता था। मैं खुशी के मारे निर्देशक को बोल दिया कि मुझे सब चलाना आता है, जैसे कार, बाइक, घोड़ा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चंकी पांडे, नीलम कोठारी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने बताया, 'फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और एक सीन में मुझे नीलम को लेकर मंडप से भागना था। मैंने उन्हें बाइक पर बिठाया और उन्होंने अपने पैर बुरी तरह से जला लिए थे। फिर मैंने उन्हें बाइक से उतार दिया। उनसे इसके लिए माफी भी मांगी। नीलम बहादुर लड़की थी। उन्होंने जल्द ही अपने आप को ठीक कर लिया था।'
विज्ञापन
5 of 5
गोविंदा, नीलम कोठारी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, हाल ही में सुपर डांसर चैप्टर 4 के सेट पर गोविंदा के साथ नीलम कोठारी पहुंचीं थीं। करीब 30 साल बाद दोनों का रीयूनियन हुआ। इस दौरान नीलम ने और अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर कीं। निजी जिंदगी की बातें करते हुए वह इमोशनल भी हो गईं तो गोविंदा के साथ डांस भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।