{"_id":"58f4aed54f1c1b1874471489","slug":"when-rituparna-sengupta-was-haunted-by-a-rape-scene-shoot-of-mittal-vs-mittal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस भयावह सीन के बाद सदमे में आ गई थी हीरोइन, रात भर सो नहीं पाती थी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस भयावह सीन के बाद सदमे में आ गई थी हीरोइन, रात भर सो नहीं पाती थी
Tue, 18 Apr 2017 11:36 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Tue, 18 Apr 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
किस्से शूटिंग के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्मों में कई ऐसे सीन होते हैं जिन्हें करते वक्त फिल्म स्टार्स उनमें इतना घुस जाते हैं कि बाहर निकल पाना बहुत मुश्किल होता है और अगर निकल भी गए तो वो सीन फिल्म स्टार्स पर इस कदर हावी हो जाते हैं उनकी असल जिंदगी प्रभावित होने लगती है।
2 of 5
किस्से शूटिंग के
एक्ट्रेस रितुपर्णा सेन गुप्ता के साथ यही हुआ था। एक फिल्म के लिए उन्होंने रेप सीन शूट किया था लेकिन इस सीन ने उन्हें इस कदर तोड़कर रख दिया था कि वो रात को सोते-सोते ही डर जातीं और पसीने से तर हो जातीं।
3 of 5
किस्से शूटिंग के
रितुपर्णा उन हीरोइनों में शुमार रही हैं जो अपने किरदार को रियल लुक देने के लिए किसी भी हद तक चली जाती हैं। लेकिन उनका यही डेडीकेशन फिल्म 'मित्तल वर्सेस मित्तल' के दौरान भारी पड़ गया था। दरअसल फिल्म के लिए एक रेप सीन शूट किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किस्से शूटिंग के
रितुपर्णा के अपोजिट फिल्म में रोहित रॉय थे। सीन में रोहित रॉय को उनका रेप करना था। लाइट्स, कैमरा, एक्शन....शूट शुरू हुआ और रितुपर्णा ने जिस तरह से वो सीन शूट किया उससे सभी के रौंगटे खड़े हो गए। सीन तो एक ही झटके में शूट हो गया लेकिन उसके बाद रितुपर्णा कई दिनों तक चैन से सो नहीं पाईं।
विज्ञापन
5 of 5
किस्से शूटिंग के
इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में भी किया था। बकौल रितुपर्णा, 'वो रेप सीन कई दिनों तक मेरे सपनों में आता रहा। मैं सो नहीं पाती थी और उसके बारे में सोचते ही मुझे पसीना आ जाता था।'
निर्देशक को जब रितुपर्णा की इस हालत का अहसास हुआ तो उन्होंने फिल्म के बाकी सीन्स को टोन डाउन कर दिया जिससे कि रितुपर्णा को और सदमा ना लगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।