फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब सड़क पर नाच रहीं सारा अली खान को लोगों ने दे दिए पैसे, मजेदार है ये किस्सा

Fri, 20 Nov 2020 06:40 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 20 Nov 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
When Sara Ali Khan got money for dancing on the street as a child
सारा अली खान - फोटो : PTI

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान हमेशा किसी न किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह अपने फैंस के साथ संवाद करती रहती हैं। आए दिन सारा की तस्वीरें वायरल होती हैं। इस बीच सारा का एक थ्रो बैक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बता रही हैं उन्हें लोगों ने भिखारी समझकर पैसे दे दिए थे।

When Sara Ali Khan got money for dancing on the street as a child
सारा अली खान, सैफ अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

सारा अली खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वीडियो में वह अपने बचपन की एक घटना बताते हुए कहती हैं, 'मैं अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने गई थी। मेरे पिता सैफ अली खान और मां अमृता सिंह दुकान से कुछ खरीदने चले गए। मैं और मेरा भाई इब्राहिम दुकान के बाहर खड़े होकर उनका इंतजार करने लगे।'

When Sara Ali Khan got money for dancing on the street as a child
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

सारा ने आगे बताया, 'हमारे साथ हमारी हाउस हेल्प भी थीं। मैंने उसी जगह पर डांस करना शुरू कर दिया। लोगों को लगा मैं भीख मांग रही हूं तो उन्होंने मुझे पैसे देना शुरू कर दिया। जब मम्मी-पापा बाहर आए तो उन्हें हमारी हाउस हेल्प ने बताया कि सारा डांस कर रही थी और बहुत क्यूट लग रही थी तो लोगों ने उसे पैसे दे दिए। इस पर मेरी मां ने कहा कि क्यूट नहीं ये भिखारिन लग रही है इसलिए लोगों ने इसे पैसे दे दिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
When Sara Ali Khan got money for dancing on the street as a child
सारा अली खान - फोटो : instagram

दिवाली के मौके पर सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम का एक फोटोशूट वायरल हुआ था। जिसमें सारा नीले रंग का गोल्डन गोटापट्टी वर्क वाला कुर्ता पहने नजर आई थीं। इसे अबु जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। वहीं उनके भाई इब्राहिम भी ग्रे एंड ग्रीन कलर के कुर्ते पायजामे में बहन के साथ दिखे थे।

विज्ञापन
When Sara Ali Khan got money for dancing on the street as a child
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म लव आज कल में नजर आई थीं। वहीं उनकी आने वाली फिल्म कुली नंबर 1 है जिसमें वो वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा फैंस को उनकी फिल्म अतरंगी रे का भी इंजतार है।

न्यूजीलैंड के पुलिस अधिकारियों ने बॉलीवुड गानों पर किया जमकर डांस, वायरल हुआ दिवाली का वीडियो

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed