सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान ने बेटी सुहाना के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कह डाली थी बड़ी बात, बोले- किस किया तो काट दूंगा होंठ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 14 May 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
When Shah Rukh Khan Says I Will Rip Off Lips Of The Boy Who Kisses Suhana Khan
शाहरुख खान और सुहाना खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी एक्टिंग के दम पर तो लोगों के दिलों में राज करते ही हैं। लेकिन शाहरुख की एक और बात पर उनके फैंस फिदा रहते हैं और वो है परिवार के लिए उनका प्यार। शाहरुख खान अपने परिवार के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं और उनका खास ख्याल रखते हैं। खासतौर पर अगर बात उनकी बेटी की होती है तो शाहरुख ओवर प्रोटेक्टिव हो जाते हैं। ऐसा कई बार देखा गया है कि शाहरुख अपनी बेटी सुहाना को एयरपोर्ट पर छोड़ने और लेने जाते हैं। एक बार 'कॉफी विद करण' सीजन पांच में शाहरुख खान पहुंचे थे और वहां पर उन्होंने सुहाना के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कुछ बातें कही थी, जिसे सुनकर सभी लोग हैरान रह गए थे। दरअसल, करण जौहर के शो ‘काफी विद करण’ के सीजन 5 में शाहरुख़ खान और आलिया भट्ट साथ में पहुंचे थे। इस दौरान करण ने आलिया भट्ट से एक सवाल पूछा था कि उनका पहला ब्वॉयफ्रेंड किस उम्र में बना था।

Trending Videos
When Shah Rukh Khan Says I Will Rip Off Lips Of The Boy Who Kisses Suhana Khan
शाहरुख खान, सुहाना खान

इस पर आलिया ने बताया कि उनका पहला बॉयफ्रेंड 16 साल की उम्र में बना था। इस बात को सुनकर करण ने शाहरुख से पूछा, 'आपकी बेटी 16 साल की है, क्या आप उस इंसान को मार डालेंगे अगर उसने आपकी बेटी को किस किया?'

विज्ञापन
विज्ञापन
When Shah Rukh Khan Says I Will Rip Off Lips Of The Boy Who Kisses Suhana Khan
शाहरुख खान, गौरी, सुहाना खान,
इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, 'मैं उसके होंठ काट दूंगा।' करण ने रिप्लाई किया, 'मुझे ये बात पता थी।' इस पर शाहरुख ने कहा, '100 परसेंट।' सिर्फ यही नहीं शाहरुख ने ये भी कहा कि वो आर्यन के भी होंठ काट देंगे अगर उन्हें पता चला कि उन्होंने किसी लड़की को किस किया है। करण ने इसके आगे कहा कि शाहरुख खान पहले से ही अपनी बेटी की निगरानी रख रहे थे।
When Shah Rukh Khan Says I Will Rip Off Lips Of The Boy Who Kisses Suhana Khan
शाहरुख खान, करण जौहर
इस एपिसोड में करण ने ये भी बताया कि, शाहरुख अपनी फैमिली के बारे में काफी न्यूरोटिक हैं। फिल्ममेकर ने बताया, 'उनकी 16 साल की बेटी है और अगर उन्हें लगता है कि उसका एक ब्वॉयफ्रेंड है, तो बस काम खत्म।'
विज्ञापन
When Shah Rukh Khan Says I Will Rip Off Lips Of The Boy Who Kisses Suhana Khan
शाहरुख खान, गौरी, आर्यन, सुहाना और अबराम

बता दें, दिल्ली के रहने वाले शाहरुख खान ने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। आज भी उनकी फिल्मों का इंतजार उनके फैंस को बेसब्री से रहता है। तो वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो शाहरुख ने गौरी खान से साल 1991 में लव मैरिज की थी। शादी के 6 साल बाद गौरी ने बेटे आर्यन खान को जन्म दिया। फिर साल 2000 में शाहरुख-गौरी के घर में बेटी सुहाना खान ने जन्म लिया। इसके बाद कपल साल 2013 में सरोगेसी के जरिए अबराम खान का पैरेंट्स बना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed