बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। शाहिद की पत्नी मीरा कपूर और उनके बच्चे मीशा और जैन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। शाहिद अपने बच्चों का बहुत ख्याल रखते हैं। बेटी मीशा के जन्म के बाद शाहिद कपूर ने अपने माता-पिता से माफी मांगी थी। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था।
बेटी के जन्म के बाद शाहिद कपूर ने अपने माता-पिता से मांगी थी माफी, ये थी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने बताया था कि मीरा राजपूत से शादी करने के बाद भी वह खुद में खोए रहते थे। लेकिन बेटी के जन्म के बाद उनमें बहुत बदलाव हुए। पिता बनने पर उन्हें एहसास हुए कि वह स्वार्थी थे।
शाहिद कपूर ने बताया था कि अब वह अपने अपने माता-पिता का पहले से ज्यादा सम्मान करते हैं। क्योंकि उन्हें समझ आ गया है कि घरवालों ने उनके लिए क्या किया। शाहिद ने कहा था कि पिता बनने के बाद उन्होंने अपने मां-बाप से अपनी सारी हरकतों के लिए माफी भी मांगी थी।
बीते दिनों मीरा राजपूत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में मीरा राजपूत ने बताया था कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान किस तरह से अपने बच्चों को व्यस्त रखा। इस पर शाहिद कपूर ने कमेंट करते हुए मीरा के लिए लिखा था, 'कोई तुम्हें गंभीरता से नहीं ले रहा क्योंकि तुम दो बच्चों की मां बिल्कुल नहीं लग रही हो।'
बता दें कि शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से साल 2015 में शादी की थी। इन दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी। अपनी शादी को लेकर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत लंबे समय तक चर्चा में रहे थे।
हनीमून पर रोमांटिक अंदाज में नजर आईं काजल अग्रवाल, पति संग साझा कीं प्यारी तस्वीरें