{"_id":"5ca87057bdec221469616fd5","slug":"when-shatrughan-sinha-ditch-reena-roy-for-wedding-with-wife-poona-sinha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शत्रुघ्न सिन्हा के अफेयर के बारे में जानती थी पत्नी, हमेशा विवादों में रही लव लाइफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शत्रुघ्न सिन्हा के अफेयर के बारे में जानती थी पत्नी, हमेशा विवादों में रही लव लाइफ
Sat, 06 Apr 2019 02:55 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे । आज उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया । बीजेपी के स्थापना दिवस के दिन ही उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ दिया था । शत्रुघ्न सिन्हा को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था । कांग्रेस शत्रुघ्न को टिकट देगी या नहीं, ये साफ नहीं हो पाया है ।
Shatrughan Sinha
राजनीति से पहले बॉलीवुड में भी शत्रुघ्न सिन्हा का करियर शानदार रहा है । शत्रुघ्न ने अपने अनोखे अंदाज और बेहतरीन अभिनय से बॉलीवुड को 'कालीचरण', 'विश्वनाथ', 'दोस्ताना', 'शान', 'क्रांति', 'नसीब' और 'काला पत्थर' जैसी फिल्में देकर दर्शकों का दिल जीता है। शत्रुघ्न को बिहारी बाबू के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म पटना में हुआ था।
शत्रुघ्न सिन्हा का 'रामायण' के किरदारों से गहरा ताल्लुक है।
शत्रुघ्न सिन्हा का 'रामायण' के किरदारों से गहरा ताल्लुक है।
Shatrughan Sinha joins congress party
- फोटो : twitter
दरअसल, वो अपने चार भाई राम, लक्ष्मण, भरत में सबसे छोटे हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद शत्रुघ्न मुंबई आए और उन्हें पहला ब्रेक देव आनंद ने दिया। शत्रु ने देव आनंद की फिल्म 'प्रेम पुजारी' में एक पाकिस्तानी मिलिट्री अफसर का किरदार निभाकर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 1969 में मोहन सहगल की फिल्म 'साजन' में एक पुलिस इंस्पेक्टर का छोटा सा रोल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न का फिल्मी करियर चल पड़ा था। श्ात्रु फिल्म 'मेरे अपने' में 'छेनू' का किरदार निभाकर काफी फेमस हो गए थे। फिल्मों में काम के दौरान ही एक बार उनकी मुलाकात पूर्व मिस यंग इंडिया पूनम चंडीरमानी से हुई। पूनम भी एक्टिंग में करियर बनाना चाहती थीं। वो चंद फिल्मों में भी नजर आईं। शत्रु उन्हें देखते ही दिल दे बैठे। धीरे-धीरे मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा। एक बार पूनम और शत्रुघ्न ट्रेन से कहीं घूमने जा रहे थे।
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : PTI
तभी चलती ट्रेन में उन्होंने एक पेपर पर फिल्म पाकीजा का फेमस डायलॉग 'अपने पांव जमीन पर मत रखिएगा...' लिखा। इसके बाद वो घुटनों पर बैठे और ये खत देकर पूनम को प्रपोज कर दिया। लेटर पढ़कर पूनम मुस्कुरा दीं और हां बोल दिया। शत्रु ने अपने बड़े भाई राम से पूनम से शादी करने की इच्छा जाहिर की। राम सिन्हा अपने छोटे भाई का प्रस्ताव लेकर पूनम की मां से मिलने के लिए उनके घर गए।