{"_id":"5eeb92fa84b2c46bd3051b86","slug":"when-sushant-singh-rajput-says-if-my-2-or-3-movies-will-flop-i-did-not-get-any-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था, 'अगर मेरी दो- तीन मूवीज फ्लॉप हो जाती हैं, तो मुझे फिल्में मिलना बंद हो जाएंगी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था, 'अगर मेरी दो- तीन मूवीज फ्लॉप हो जाती हैं, तो मुझे फिल्में मिलना बंद हो जाएंगी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'काई पो छे' और 'धोनी: एन अनटोल्ड स्टोरी' जैसी बेहतरीन फिल्मों में अहम भूमिका अदा कर चुके सुशांत सिंह राजपूत के जाने का दुख अब भी हर दिल में भरा है। सुशांत की गिनती बॉलीवुड के उन सितारों में होती है, जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के अपना अलग मुकाम खड़ा किया। इसके साथ ही सुशांत ये बात भी अच्छे से जानते और समझते थे कि वो इस इंडस्ट्री के लिए बाहरी आदमी हैं।
2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
यूं तो सुशांत की फिल्म 'धोनी: एन अनटोल्ड स्टोरी' ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था, लेकिन इंडस्ट्री में बेफिक्र होकर काम करने पर सुशांत की राय थोड़ी अलग थी। वो खुद को बॉलीवुड में एक आउटसाइडर मानते थे और कहते थे कि फिल्म इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई से वो वाकिफ हैं। इस बात का जिक्र सुशांत ने एक इंटरव्यू में भी किया था।
3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म राब्ता के प्रमोशन के दौरान सुशांत ने कहा था, "मैं इंडस्ट्री में एक बाहरी आदमी हूं। अगर मेरी 2-3 फिल्में लगातार फ्लॉप हो जाती हैं, तो मुझे फिल्में मिलना बंद हो जाएंगी।" हालांकि, सुशांत को इस बात का भय नहीं था। क्योंकि उनका कहना था कि वो कुछ न कुछ काम तो फिर भी ढूंढ ही लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
सुशांत ने आगे कहा था, 'मुझे फिल्में नहीं मिलेंगी तो मैं टीवी करना शुरू कर दूंगा और अगर टीवी नहीं मिलेगा तो थिएटर की तरफ लौट जाऊंगा। मुझे थिएटर में 250 रुपये प्रति शो मिला करते थे। मैं तब भी खुश था, क्योंकि मुझे अभिनय करना पसंद है। ऐसे में असफल होने का मुझे डर नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
याद दिला दें कि सुशांत एक फिल्म में अंतरिक्ष यात्री का भी किरदार निभाने वाले थे। फिल्म 'चंदा मामा दूर के' में सुशांत सिंह एक अंतरिक्ष यात्री का किरदार निभा रहे थे और इस किरदार की तैयारी के लिए सुशांत अमेरिका के नेशनल एरोनॉटिक एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) जाने वाले थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।