{"_id":"60e5d5c59546ab4bab5cba72","slug":"when-zaan-khan-received-a-compliment-by-saira-banu-for-acting-like-dilip-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़ी बात: सायरा बानो ने की थी इस एक्टर की तारीफ, बोलीं- इसमें दिखती है दिलीप साहब की झलक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बड़ी बात: सायरा बानो ने की थी इस एक्टर की तारीफ, बोलीं- इसमें दिखती है दिलीप साहब की झलक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिलीप कुमार, जान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार दिलीप कुमार का निधन हो गया। उनके निधन से देश भर में शोक की लहर है और सभी उन्हें श्रद्धांजलिए दे रहे हैं। दिलीप साहब को शाम 5 बजे सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सभी ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। टीवी एक्टर जान खान ने भी दिलीप साहब को श्रद्धांजलि दी और उन्होंने कहा कि उन्हें अब तक यकीन नहीं हो रहा कि अभिनेता अब हमारे बीच नहीं रहे। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार फिल्म जगत के एक ऐसे अभिनेता थें, जो कई लोगों के लिए प्रेरणा बनें। एक्टर जान खान भी दिलीप साहब को अपनी प्रेरणा मानते हैं और उनका कहना है कि वो हमेशा अपने अभिनय के जरिए उन्हें जीते रहेंगे।
दिलीप कुमार को याद करते हए जान खान ने कहा, 'दिलीप कुमार साहब मेरे फेवरेट थे। जब मुझे पता चला कि सीरियल उत्थे दिल छोड़ आए में मेरा किरदार लेजेंडरी एक्टर दिलीप कुमार से इंस्पायर है, तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं था। मैंने उनकी बहुत सारी फिल्में देखी हैं जिनमें उनकी उम्दा अदाकारा देखने को मिली। ऐसे में जब मुझे पता चलता है कि मेरे रोल का उनके साथ कनेक्शन है तो मैं उनकी और भी ज्यादा फिल्में देखने लगा।'
2 of 5
जान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने आगे कहा, 'मेरे कैरेक्टर की बहुत सारी खूबियां दिलीप कुमार साहब से इंस्पायर हैं। मेरे इमोशनल सीन्स को देख लोगों को दिलीप कुमार की याद आती है। पुरानी जनरेशन उन्हें युसुफ साहब के नाम से जानती है। उन्होंने भी मुझे मेरी एक्टिंग के लिए सराहा है। इसे मैं खुद के लिए अचीवमेंट मानता हूं।'
3 of 5
सायरा बानो, जान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
जान आगे कहते हैं, 'मेरा एक राइटर दोस्त है जिसने मुझे बताया कि सायरा बानो को मेरी एक्टिंग पसंद आई। मेरे राइटर दोस्त ने बताया था कि सायरा बानो जी ने मेरा शो देखा है। उन्होंने मेरा रोल देखने के बाद कहा था कि इस लड़के में दिलीप साहब की झलक है। वो दिन था जब मुझे लगा कि ये कुछ बड़ा है जो मैंने हासिल किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
जान ने दिलीप साहब को याद करते हुए कहा, 'हमारी इंडस्ट्री ने एक इंस्टीट्यूशन खो दिया है। मुझे कभी उनसे मिलने का चांस नहीं मिलेगा। लेकिन मैंने उन्हें शो में अपनी एक्टिंग के जरिए जिया है। वो मेरे दिल में बसे हैं, उनकी जगह और कोई नहीं ले सकता।'
विज्ञापन
5 of 5
जान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, एक्टर जान खान स्प्लिट्सविला के सीजन 8 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे और इसमें वो सेकेंड रनरअप भी बने थे। इसके बाद जान खान साल 2013 में फिल्म सत्याग्रह में भी नजर आए थे। जान ने टीवी धारावाहिकों में भी काम किया। एक्टर टीवी सीरियल 'एक था राजा एक थी रानी', 'बहू हमारी सिल्क', 'झलकी अंजलि के टूटे दिल की' में भी काम किया। अब अभिनेता क्यों उत्थे दिल छोड़ आए में नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।