फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: कौन हैं भाषा सुंबली, जो चर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में दमदार किरदार के लिए बटोर रही हैं सुर्खियां

Tue, 15 Mar 2022 10:54 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 15 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Who is Bhasha Sumbali playing a important role in The Kashmir Files
भाषा सुंबली - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने वह सच दिखाया है, जिसे दिखाने की हिम्मत आज तक कोई नहीं कर सका। यह फिल्म मानवता, लोकतंत्र, धर्म और राजनीति पर आंखे खोलने और सवाल उठाने का काम करती है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, चिन्मय मंडलेकर और भाषा सुंबली ने महत्वपूर्णं किरदार निभाया है। फिल्म में मुख्य महिला किरदार शारदा पंडित के साथ हुए घिनौने अत्याचार की पीड़ा को दर्शकों के सामने रखा गया है। फिल्म में शारदा पंडित का किरदार भाषा सुंबली ने निभाया है।

Who is Bhasha Sumbali playing a important role in The Kashmir Files
भाषा सुंबली - फोटो : सोशल मीडिया

अदाकारा भाषा सुंबली मूल रुप से कश्मीर की रहने वाली हैं। भाषा सुम्बली का जन्म तो धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में हुआ था, लेकिन बढ़ते आतंकवाद के कारण वह प्रयागराज, जम्मू और दिल्ली के शरणार्थी शिविरों में पली-बढ़ीं और दिल्ली में प्राइमरी शिक्षा के बाद जम्मू विश्वविद्यालय से ही ग्रेजुएशन किया। भाषा सुंबली बचपन से ही रंगमंच से जुड़ी थीं। उन्होंने भारत के सबसे बड़े रंगमंच संस्थान राष्ट्रीय नाट्य विश्वविद्यालय दिल्ली से रंगमंच की बारीकियां सीखी हैं।

Who is Bhasha Sumbali playing a important role in The Kashmir Files
भाषा सुंबली - फोटो : सोशल मीडिया

करियर के शुरुआती दौर में भाषा ने टीवी में 'एक था रस्टी' में काम किया। इसके बाद सोनी टीवी पर 'मेरे डैड की दुल्हन' में श्वेता तिवारी के साथ छोटा सा रोल किया। इसके बाद उन्होंने रियलिटी शो 'इंडियाज़ बेस्ट ड्रामेबाज' और 'सबसे बड़ा कलाकार' की मेंटरिंग और डायरेक्शन किया जो कि उनके लिए एकदम नया और चुनौतीपूर्ण काम था। भाषा ने एसिड अटैक पर बनी मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में दीपिका पादुकोण के साथ भी काम किया है। इस फिल्म में वह विलेन की बहन के रोल में थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Bhasha Sumbali playing a important role in The Kashmir Files
भाषा सुंबली - फोटो : सोशल मीडिया

भाषा अपने जमाने के रंगकर्मी और हरियाणवी फिल्मों के मशहूर अभिनेता स्वर्गीय ज्ञानचंद सोनी के सबसे छोटे बेटे सुनील सोनी की पत्नी हैं।  भाषा के पिता अग्निशेखर और माता डॉ, क्षमा कौलका भी देश के जाने-माने साहित्यकारों में शुमार हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed