फिल्म जगत में जब भी कोई पार्टी होती है तो बड़े-बड़े सितारों और स्टारकिड्स के साथ इन दिनों एक शख्स की तस्वीरें काफी वायरल होती हैं। सिर्फ पार्टी और आयोजन ही नहीं, यूं भी फिल्मी सितारे इस शख्स के साथ तस्वीरें साझा करते नजर आते हैं। इस शख्स का नाम है ओरी। अंबानी परिवार के सदस्यों के साथ भी ओरी की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। देखने वालों के मन में सवाल है कि सबके फेवरेट बन चुके यह ओरी आखिर कौन हैं? चलिए हम बताते हैं...
Orhan Awatramani: कौन है ओरी? अंबानी परिवार और फिल्मी हस्तियों के साथ तस्वीरें हो रहीं वायरल
बिजनेसमैन के बेटे हैं ओरी
फिल्मी सितारों के साथ ओरी की तस्वीरें आए दिन इंटरनेट पर छाई रहती हैं। नीसा देवगन से लेकर सुहाना खान, जान्हवी कपूर, सारा अली खान और अनन्या पांडे तक हर स्टारकिड के साथ ओरी की फोटो मिल जाएंगी। बता दें कि का पूरा नाम ओरहान अवतरमणि है। वह फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इंडस्ट्री के लोगों से उनकी अच्छी दोस्ती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक बिजनेसमैन के बेटे हैं।
सारा अनन्या ने की ओरी की तारीफ
फिल्मी सितारे ओरी के साथ सिर्फ तस्वीरें ही नहीं क्लिक कराते, बल्कि दिल खोलकर ओरी की तारीफें भी करते हैं। अनन्या पांडे ओरी की तारीफ में कह चुकी हैं, 'वह अपने हर पोस्ट में शानदार कैप्शन लिखते हैं और मैं भी कैप्शन के लिए उनसे मदद मांगती हूं। मुझे नहीं मालूम कि वह क्या करते हैं, लेकिन अपने पर काम करते हैं'। वहीं, सारा ने कहा, 'ओरी काफी प्रतिभाशाली हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा है। वह बहुत ही खुशमिजाज इंसान हैं और कई चीजों में माहिर भी हैं'।
Mrs Teaser: सान्या मल्होत्रा की 'मिसेज' का टीजर जारी, शादी के बाद अपनी पहचान तलाशती नजर आईं अभिनेत्री
क्या करते हैं ओरी?
बता दें कि ओरी का अंबानी परिवार से गहरा संबंध है। नीता अंबानी, ईशा अंबानी के साथ उनकी काफी तस्वीरें वायरल हैं। इतना ही नहीं, अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका के साथ भी ओरी की काफी अच्छी दोस्ती है। वह उनके सगाई कार्यक्रम में भी उपस्थित रहे थे। ओरी के बारे में यह मिस्ट्री बनी हुई थी कि वह अपना खर्च चलाने के लिए क्या करते हैं? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओरी अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज में बतौर स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर कार्यरत हैं। वह पिछले छह साल से यहां पर बने हुए हैं। उनकी रुचि ग्राफिक डिजाइन में भी है। इसके अलावा ओरी सोशल मीडिया एक्टिविस्ट और एक ट्रेंड एनिमेटर हैं।
koffee with karan 8: इस वजह से करण और काजोल की दोस्ती में आई थी खटास, निर्देशक ने खुद बताई वजह
इस स्टारकिड के साथ जुड़ रहा नाम
ओरहान को पार्टी करने का काफी शौक है। वह सितारों के साथ अक्सर उनकी पार्टी में एंजॉय करते दिखते हैं। ओरहान अपने इंस्टा हैंडल पर अक्सर स्टार किड्स के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं। अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन के साथ भी उनकी काफी तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, नीसा के साथ उनके अफेयर की खबरें भी खूब उड़ीं। हालांकि, इन्हें लेकर किसी का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।
Ramesh Taurani Diwali: रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में जुटे सितारे, पूरी महफिल लूट ले गए भाईजान