{"_id":"58e72b534f1c1b4a3e5b8aee","slug":"why-amitabh-bachchan-mum-over-vinod-khanna-and-his-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या अमिताभ बच्चन के पास विनोद खन्ना को देखने तक का समय नहीं ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या अमिताभ बच्चन के पास विनोद खन्ना को देखने तक का समय नहीं ?
संगीता तोमर
Updated Sat, 08 Apr 2017 07:32 AM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब से विनोद खन्ना की बीमारी की तस्वीर वायरल हुई है तबसे मीडिया में उनकी बीमारी, बुरी हालत को लेकर खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि उनकी हालत खराब है। एक तरफ जहां उनकी बीमारी से फैंस शॉक्ड हैं तो वहीं उनकी मौत की अफवाह भी उड़ी तो वहीं इस पर अमिताभ बच्चन की तरफ से ना तो कोई संदेश आया और ना ही वो उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।
अपने घरवालों के साथ विनोद खन्ना
शुक्रवार को विनोद खन्ना को शरीर में पानी की कमी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। कहा तो ये भी जा रहा है कि उन्हें ब्लैडर कैंसर है। लेकिन अमिताभ की तरफ से किसी भी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया जबकि सोशल मीडिया पर वो खूब एक्टिव हैं और रोजाना ट्वीट करते हैं। आज भी उन्होंने एक फिल्म के बारे में ट्वीट किया लेकिन विनोद खन्ना के बारे में कहीं कोई जिक्र नहीं हैं।
आखिर ऐसा क्या हुआ है जो अमिताभ जैसी शख्सियत और बॉलीवुड के दूसरे स्टार विनोद खन्ना की बीमारी पर दो बोल नहीं बोल पा रहे हैं।
आखिर ऐसा क्या हुआ है जो अमिताभ जैसी शख्सियत और बॉलीवुड के दूसरे स्टार विनोद खन्ना की बीमारी पर दो बोल नहीं बोल पा रहे हैं।
अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना
70 के दशक में विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन की सुपरहिट जोड़ी का खूब बोलबाला था। दोनों ने मिलकर कई सुपरहिट फिल्में दीं जिनमें 'अमर अकबर एंथोनी', 'परवरिश', 'खून पसीना', 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'हेरा फेरी' जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना
लेकिन धीरे-धीरे विनोद खन्ना की स्टारडम में जबरदस्त इजाफा होने लगा और लोग उन्हें अमिताभ बच्चन का रिप्लेसमेंट मानने लगे थे। कई हिट फिल्मों में निभाए किरदारों की वजह से विनोद खन्ना की छवि भी एंग्री यंग मैन की बनने लगी और लोगों को लगा कि अमिताभ के एंग्री यंग मैन के टाइटल को विनोद खन्ना जल्द ही छीन लेंगे।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना
कहीं ना कहीं अमिताभ बच्चन को विनोद खन्ना के तेजी से बढ़ते स्टारडम का आभास था। उन्हें लगने लगा कि विनोद खन्ना जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री से उनका पत्ता साफ कर देंगे। दोनों की जोड़ी साथ में हिट फिल्में दे रही थी लेकिन सारा क्रेडिट विनोद खन्ना को मिल रहा था
मीडिया पंडित कयास लगा रहे थे कि अमिताभ बच्चन अंदर ही अंदर विनोद खन्ना से असहज होने लगे हैं। और फिर उन्होंने विनोद खन्ना के साथ काम करना कम कर दिया। लोगों के दिलों पर अमिताभ बच्चन से ज्यादा विनोद खन्ना राज करने लगे और इससे अमिताभ भी वाकिफ थे।
मीडिया पंडित कयास लगा रहे थे कि अमिताभ बच्चन अंदर ही अंदर विनोद खन्ना से असहज होने लगे हैं। और फिर उन्होंने विनोद खन्ना के साथ काम करना कम कर दिया। लोगों के दिलों पर अमिताभ बच्चन से ज्यादा विनोद खन्ना राज करने लगे और इससे अमिताभ भी वाकिफ थे।