{"_id":"5c45619abdec22737c2906ae","slug":"why-cheat-india-actor-emraan-hashmi-says-i-cheated-in-my-second-year-bcom-examinations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बी.कॉम सेकेंड ईयर में चीटिंग कर पास हुए थे इमरान हाशमी, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बी.कॉम सेकेंड ईयर में चीटिंग कर पास हुए थे इमरान हाशमी, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 21 Jan 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Emraan Hashmi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
18 जनवरी को अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म 'Why Cheat India' रिलीज हुई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। इमरान फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का प्रमोशन करने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो (The Kapil Sharma Show) में पहुंचे। इमरान हाशमी ने फिल्म से जुड़ी और अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों पर चर्चा की।
2 of 5
Emraan Hashmi
'द कपिल शर्मा शो' में 'व्हाय चीट इंडिया' (Why Cheat India) के एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने कहा है कि उन्होंने बी.कॉम सेकेंड ईयर में इकोनॉमिक्स के पेपर में नकल की थी। उन्होंने बताया- उन्होंने पेपर की तैयारी नहीं की थी लेकिन वह भाग्यशाली रहे क्योंकि निरीक्षक ने छात्रों से कहा कि वे 45 मिनट तक अपनी किताबों में से नकल कर सकते हैं।
3 of 5
cheat india
इससे पहले इमरान (Emraan Hashmi) ने बताया था मैंने अपनी लाइफ के पांच साल कॉमर्स में बर्बाद किए, क्योंकि मेरी गर्लफ्रेंड कॉमर्स से पढ़ाई कर रही थी। मुझे लगा कुछ तो फायदा हो। हालांकि पांच साल तक कॉमर्स में रहने के बाद मुझे पता चला कि मुझे आर्ट्स की तरफ जाना चाहिए। मैं समय बर्बाद कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
cheat india
इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की "व्हाय चीट इंडिया" का निर्देशन सौमिक सेन के द्वारा किया गया है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी पर आधारित है जो अकादमिक दुनिया से धोखा कर पैसा कमाने का धंधा करता है। पढ़ाई की दुनिया एक ऐसी दुनिया है जहां अवसर बहुत लोगों को मिलता है जबकि सफलता की चाह रखने वाले करोड़ों की संख्या में होते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
cheat india
इमरान हाशमी के अलावा श्रेया धनवंतरी भी इस फिल्म में लीड रोल में है। कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन व्हाय चीट इंडिया ने महज़ 1.71 करोड़ की ओपनिंग ली थी। फिल्म की कहानी 90 के दौर में सेट की गयी है, जब इस तरह के गैंग और स्कैम खूब सुनने को मिलते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।