फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां की फिल्म में दिखेंगी सारा अली खान, इस स्टार किड के साथ करेंगी रोमांस

Thu, 22 Feb 2018 07:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Feb 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
Will Actress Sara Ali Khan Work In Film Betaab Remake With Sunny Deol Son Karan Deol
सारा अली खान - फोटो : ANI

एक तरफ जहां सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी है, वहीं दूसरी तरफ इस स्टार किड की झोली फिल्मों के ऑफर्स से भरती ही जा रही है। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म मेकर रोहित शेट्टी उन्हें अपनी फिल्म 'सिम्हा' में कास्ट करना चाहते हैं। अब इस अदाकारा को एक और बड़ा प्रोजेक्ट मिलने वाला है।

Will Actress Sara Ali Khan Work In Film Betaab Remake With Sunny Deol Son Karan Deol
sara ali khan

खबर है कि सारा अली खान सुपरहिट फिल्म 'बेताब' की रीमेक में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनकी मां अमृता सिंह और सनी देओल की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। मां अमृता और सारा अली खान का चेहरा और हाव-भाव भी खूब मेल खाता है। यह एक बड़ी वजह है जिसके कारण सारा खान मेकर्स की पहली पसंद हैं। 

 

Will Actress Sara Ali Khan Work In Film Betaab Remake With Sunny Deol Son Karan Deol
Sara Ali Khan

मिली जानकारी के अनुसार फिल्म 'बेताब' की रीमेक में सारा अली खान के अपोजिट सनी देओल के बेटे करण देओल को कास्ट किया जाएगा। गौरतलब है कि सारा अली खान इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्न 'केदारनाथ' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Will Actress Sara Ali Khan Work In Film Betaab Remake With Sunny Deol Son Karan Deol
sara ali khan

इसी बीच फिल्म 'केदारनाथ' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने एक वीडियो अपलोड करके इसकी जानकारी दी है। हालांकि, पिछले दिनों फिल्म के निर्माता और निर्देशक के बीच पैसों और रिलीज को लेकर खट-पट की खबरें आईं थीं जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed