फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'स्पेशल 26' के मेकर्स बनाने जा रहे सीक्वल, झगड़े के चलते अक्षय कुमार होंगे फिल्म से बाहर

Tue, 13 Feb 2018 02:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
will akshay kumar not be a part of neeraj pandey film special 26 sequel
akshay kumar

निर्देशक नीरज पांडे की 'अय्यारी' इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के बाद नीरज पांडे अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरज 'स्पेशल 26' के सीक्वल पर काम कर रहे हैं।

will akshay kumar not be a part of neeraj pandey film special 26 sequel
akshay and neeraj

सूत्रों के मुताबिक, नीरज पांडे ने फिल्म का नाम 'स्पेशल 2019', 'स्पेशल 2020', 'स्पेशल 2021' और 'स्पेशल 2022' नाम सोचा है। अब फिल्म की टीम इनमें से किसी एक नाम को फाइनल करेगी क्योंकि उन्हें खुद भी नहीं पता है कि यह फिल्म कब रिलीज होगी ऐसे में वह उस नाम को सेलेक्ट करेंगे जिस साल फिल्म रिलीज होगी।

will akshay kumar not be a part of neeraj pandey film special 26 sequel
neeraj

नीरज से जब फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कंफर्म किया, 'हां, हम इनमें से कुछ नाम को रजिस्टर करने वाले हैं। देखते हैं काम कब शुरू होता है। मुझे खुद भी अभी नहीं पता कि किस फिल्म पर काम शुरू करना है लेकिन फिल्म का टाइटल रिलीज होने वाले साल के हिसाब से रखेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
will akshay kumar not be a part of neeraj pandey film special 26 sequel
akshay kumar

जब नीरज पांडे से अक्षय कुमार पर सवाल पूछा गया कि क्या वह फिल्म में होंगे तो नीरज ने बताया कि 'मैं अभी इस पर कुछ नहीं कह सकता। मुझे बिल्कुल नहीं पता इस बारे में।'

विज्ञापन
will akshay kumar not be a part of neeraj pandey film special 26 sequel
akshay kumar

दरअसल, पिछले दिनों यह चर्चा थी कि नीरज और अक्षय कुमार के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। इस बारे में उन्होंने कहा कि, 'मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। जिंदगी इन सब चीजों के लिए बहुत छोटी है। फिल्में आएंगी और चली जाएंगी। ऐसा कोई तूफान नहीं आ रहा। हमारी जिंदगी चलती रहेगी।' बहरहाल, स्पेशल 26 में कौन होगा यह तो बाद में तय होगा लेकिन दर्शक नीरज पांडे और अक्षय कुमार की सुपरहिट जोड़ी को फिर से देखना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed